सोमवार, 28 जनवरी 2013

भारतीय हाथी/एलिफ़ास मैक्सिमस इंडिकस

एलिफ़ास मैक्सिमस इंडिकस एशियाई हाथी की चार उपजातियों में से एक भारतीय हाथी है। यह अधिकतम मात्रा में भारत में मिलता है। यह उपप्रजाति बांग्लादेश, पाकिस्तान ,भूटान, कंबोडिया, चीन, लाओस, मलेशियाई प्रायद्वीप, बर्मा/म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड और वियतनाम में भी पाया जाता है। एशियाई हाथी की तीन अन्य उपजातियाँ हैं सुमात्राई हाथी (एलिफ़ास मैक्सिमस सुमात्रानुस), श्रीलंकाई हाथी (एलिफ़ास मैक्सिमस मैक्सिमस) और बोर्नियो का हाथी (एलिफ़ास मैक्सिमस बोर्निएंसिस)। भारतीय हाथी झाड़ीदार जंगलों के पास रहते हैं, पर इनकी रिहायिश अन्य जगहों पर भी हो सकती है। ये स्वभाव से खानाबदोशी होते हैं और एक स्थान पर कुछ दिनों से ज़्यादा नहीं रहते हैं। ये जंगलों में रह सकते हैं पर खुले स्थान व घास वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं। भारतीय हाथी लंबाई में 6.4 मीटर (21 फ़ुट) तक पहुँच सकता है; यह थाईलैंड के एशियाई हाथी से लंबा व पतला होता है। सबसे लंबा ज्ञात भारतीय हाथी 26 फ़ुट (7.88 मी) का था, पीठ के मेहराब के स्थान पर इसकी ऊँचाई 11 फुट (3.4 मी.), 9 इंच (3.61 मी) थी और इसका वज़न 8 टन (17935 पौंड) था। भारतीय हाथी अफ़्रीकी हाथियों जैसे ही दिखते हैं पर उनके कान छोटे होते हैं और दाँत छोटे होते हैं।     थलचरों में सबसे बड़ा जीव हाथी जंगल का शानदार जानवर है। हाथी दुनिया की सबसे बुद्धिमान प्रजातियों में से एक हैं। हाथी का मस्तिष्क किसी भी स्थलीय जानवर की तुलना में बड़ा होता है। हाथी का मस्तिष्क 5 किलोग्राम से अधिक वज़न का होता है।


कोई टिप्पणी नहीं: