रविवार, 17 नवंबर 2013

झारखंड की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं न्यायमूर्ति आर. बानुमति


प्रस्तुति- शीतांशु कुमार सहाय
झारखंड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. बानुमति को रांची में शनिवार 16 नवम्बर 2013 को शपथ दिलायी गयी। वह राज्य की 9वीं और दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश हैं। झारखंड के राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने राजभवन के बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति आर. बानुमति को पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्र्ाी हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, मंत्र्ाी अन्नपूर्णा देवी, काँग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय के अलावा झारखंड उच्च न्यायालय के अधिकांश न्यायाधीशगण, न्यायिक पदाधिकारी और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. बानुमति की नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी वारंट को पढ़कर सुनाया। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश टाटिया 3 अगस्त 2013 को सेवानिवृत्त हो गये थे। उनकी जगह न्यायमूर्ति डीएन पटेल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम देख रहे थे। न्यायमूर्ति आर. बानुमति को वर्ष 2003 में मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी गयी थी।
यहाँ चित्रों में देखिये झारखंड उच्च न्यायालय की नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. बानुमति को--















कोई टिप्पणी नहीं: