सोमवार, 26 मई 2014

15वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली / Narendra Modi 15th Prime Minister of India


-शीतांशु कुमार सहाय
63 वर्षीय भाजपा नेता नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 4000 देसी-विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। मोदी की टीम में 23 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 12 राज्यमंत्री हैं। यानी मोदी सरकार में प्रधानमंत्री सहित कुल 46 मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह करीब 90 मिनट चला। इसके बाद मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने राष्ट्रपति के साथ सामूहिक फोटो खिंचाया। फिर मोदी ने पड़ोसी देशों से आये राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं से हाथ मिलाया। मोदी ने निवर्तमान प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। इसके तुरंत बाद समारोह स्थल पर अव्यवस्था सी फैल गई क्योंकि हर कोई नया मंत्री प्रधानमंत्री से मिलना चाह रहा था। इस बार के लोकसभा चुनावों ने 30 साल बाद स्पष्ट बहुमत के साथ कोई सरकार दी है। पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://pmindia.nic.in की शुरुआत करते हुए उसपर पहला संदेश देश और विश्व के नागरिकों के लिए दिया। मोदी का संदेश नीचे दिया जा रहा है---
मेरे प्यारे देशवासियों और विश्व के नागरिको!
नमस्ते!
भारत के प्रधानमंत्री की शासकीय वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है। मैं इस वेबसाइट को आपस में सीधी बातचीत का एक अति महत्वपूर्ण माध्यम मानता हूं। मैं विश्वभर के लोगों से संपर्क बनाने के लिए तकनीकी शक्ति और सोशल मीडिया में दृढ़ विश्वास करता हूं। मुझे आशा है कि इस मंच से एक व्यक्ति के विचारों को सुनने, समझने और जानने का अवसर मिलेगा। इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी नवीन सूचनाएं, मेरे भाषणों, कार्यक्रमों, विदेश दौरों के बारे में अद्यतन जानकारी और बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे। मैं भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे नए कदमों के बारे में भी आपको अवगत कराता रहूंगा। इस वेबसाइट पर एक बार फिर आपका हार्दिक स्वागत है और आशा है कि आने वाले महीनों में अनेक मुद्दों पर आपके साथ चर्चा करूंगा।
आपका,
नरेंद्र मोदी


मोदी ने वेबसाइट पर प्रसारित संदेश में कहा कि हमने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है, तथा इसमें हमें आपका सहयोग, दुआ और सक्रिय भागदारी चाहिए। हम साथ मिलकर भारत के उज्जावल भविष्य की इबारत लिखेंगे। वेबसाइट पर अपनी मां, हीराबेन से आशीर्वाद लेते हुए मोदी का एक चित्र भी प्रदर्शित किया गया है। वेबसाइट पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। मोदी ने अपने संदेश में आगे कहा कि आइए, हम साथ मिलकर एक मजबूत, विकसित और समावेशी भारत का सपना देखें और विश्व समुदाय के साथ मिलकर विश्व शांति और समुन्नति के लिए कार्य करें।


7:27 pm सुदर्शन भगत ने मंत्री पद की शपथ ली। झरखंड के लोहरदग्गा से भाजपा सांसद हैं। राज्य मंत्री बने।
7:25 pm विष्णु देव ने मंत्री पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से भाजपा सांसद हैं। राज्यमंत्री बने।
7:24 pm रावसाहेब दानवे ने मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र से सांसद हैं, गोपीनाथ मुंडे के करीबी माने जाते हैं। राज्यमंत्री बने।
7:23 pm मनसुखभाई बसावा ने मंत्री पद की शपथ ली। गुजरात से भाजपा सांसद हैं। राज्यमंत्री बने।
7:20 pm डॉ. संजीव कुमार बालियान ने मंत्री पद की शपथ ली। मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद हैं। बसपा के कादिर राणा को हराया था। राज्य मंत्री बने।
7:19 pm कृष्ण पाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद हैं। कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को हराया।
7:18 pm किरण रिजिजु ने मंत्री पद की शपथ ली। अरूणाचल पश्चिम से सांसद हैं।
7:17 pm राधाकृष्णन ने मंत्री पद की शपथ ली। तामिलनाडु से एक मात्र भाजपा सांसद हैं। राज्य मंत्री बने।
7:15 pm उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष हैं। बिहार के काराकट से सांसद हैं। राज्यमंत्री बने।
7:12 pm मनोज सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश से सांसद चुनकर पहुंचे हैं। राज्य मंत्री बने।
7:11 pm जी एम सिद्धेश्वर ने मंत्री पद की शपथ ली। कर्नाटक से आते हैं।
7:09 pm निर्मला सीतारमण ने मंत्री पद की शपथ ली। बीबीसी में कुछ दिनों तक काम किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं।
7:07 pm डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद हैं, गुलाम नबी आजाद को हराया।
7:05 pm पीयूष गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के कोषाध्यक्ष हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा के कैंपने के अगुवा रहे। महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं।
7:03 pm प्रकाश जावड़ेकर ने मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
7:02 pm सरबानंद सोनोवाल ने मंत्री पद की शपथ ली।
7:00 pm धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। लोजपा से गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई।
6:58 pm श्रीपद नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली। गोवा से भाजपा सांसद हैं।
6:56 pm संतोष गंगवार ने मंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद हैं।
6:55 pm राव इंद्रजीत सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। गुड़गांव से भाजपा सांसद हैं।
6:54 pm जनरल वीके सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। गाजियाबाद से सांसद चुने गए।
6:53 pm डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्री पद की शपथ ली। कपिल सिब्बल को दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर लोकसभा चुनाव में हराया।
6:50 pm स्मृति ईरानी ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यसभा से सांसद हैं। राहुल गाधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, पर हार गईं थी।
6:49 pm थावर चंद गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यसभा से सांसद हैं, मध्यप्रदेश में भाजपा नेता हैं।
6:47 pm राधा मोहन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के चंपारण से सांसद हैं।
6:45 pm जोएल उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली। ओडिशा से भाजपा सांसद हैं।
6:44 pm नरेंद्र सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:42 pm हरसिमरत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:40 pm अनंत गीते ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:39 pm अशोक गजपति राजू ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:38 pm रविशंकर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:37 pm अनंत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:35 pm मेनका गांधी ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:33 pm कलराज मिश्र ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:31 pm रामविलास पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:29 pm गोपीनाथ मुंडे ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:27 pm नज़मा हेपतुल्ला ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:26 pm उमा भारती ने मंत्री पद की शपथ ली।
6:24 pm सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6:22 pm नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6:20 pm बैंकैया नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6:18 pm अरूण जेटली ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6:16 pm सुषमा स्वराज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6:14 pm राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
6:11 pm नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी ने हिन्दी में शपथ ली।
6:10 pm राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से इजाजत लेकर समारोह की शुरूआत की गई।
6:08 pm राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समारोह में पहुंचे।
6:01 pm आमंत्रित करीब सभी मेहमान राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
6:00 pm उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
5:59 pm नरेंद मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
5:53 pm अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई राष्ट्रपति भवन पहुंचे। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे भी पहुंचे।
5:46 pm पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। मनमोहन सिंह के बगल में बैठे नवाज शरीफ। नेपाल के पीएम सुशील कोईराला भी पहुंचे। भूटान के राष्ट्रपति भी पहुंचे।
5:45 pm राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली और मोदी कैबिनेट के सभी सदस्य शपथग्रहण समारोह स्थल अपने स्थान पर बैठे।
5:38 pm पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मोदी के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे।
5:35 pm आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
5:30 pm नरेंद्र मोदी की मां हीराबा घर में शपथग्रहण समारोह को टीवी पर देख रही हैं। तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली नहीं आ पाईं।
5:34 pmसोनिया गांधी और राहुल गांधी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल और एपीजे अब्दुल कलाम भी पहुंचे।
5:20 pm लाल कृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
5:15 pm एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, आरएसएस के राम माधव, मुरली मनोहर जोशी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और टीडीपी अध्यक्ष चंद्र बाबू नायडू समारोह में पहुंचे।
5:10 pm नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अतिथियों का पहुंचा शुरू हो गया है। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी से साथ पहुंचे।
5:00 pm पाकिस्तान के राष्ट्रपति नवाज शरीफ शपथग्रहण समारोह में शामिल होने को होटल ताज मान सिंह से राष्ट्रपति भवन के लिए निकले।
4:50 pm रजनीकांत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
4:45pm मोदी कैबिनेट में अपने राज्य को उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने से नाराज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने सांसदों से कहा, अभी कैबिनेट विस्तार का इंतजार करें- सूत्र
4:37 pm नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, शपथग्रहण समारोह में आने वालों का स्वागत है। भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से शपथग्रहण समारोह में नहीं आ रही हैं। लता ने पत्र लिखकर खराब सेहत के बारे में बताया। मोदी ने कहा, लता दीदी आपकी शुभकामनाएं हमें प्रेरित करती हैं। आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। मोदी ने टीवी के दर्शकों और सोशल मीडिया को धन्यवाद दिया।
मोदी कैबिनेट की कार्यप्रणाली---
मोदी ने सरकार का पुनर्गठन इस तरह से करने का निर्णय किया है जिसमें एक एक कैबिनेट मंत्री कई विभागों की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से एक दिन पहले मोदी की ओर से कहा गया है कि विभिन्न मंत्रालयों की गतिविधियों को साथ लाने पर बल दिया जा रहा है जहां एक एक कैबिनेट मंत्री उन मंत्रालयों के समूह की अगवाई करेंगे को एक दूसरे के पूरक के रूप काम कर रहे हैं। मोदी के गुजरात भवन स्थित सचिवालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि अपने मंत्रिमंडल के गठन में मोदी ने ‘न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन' और ‘कार्य संस्कृति एवं शासन की शैली में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ युक्तिसंगत होने' के सिद्धांत को अपनाया है।
जब प्रणब मुखर्जी ने मंत्रियों को टोका---
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस वक्‍त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भावी मंत्रियों को टोकना पड़ा। दरअसल, कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले रहे अशोक गजपति राजू अपना नाम लेना ही भूल गए और आगे का लिखा पढ़ने लगे। 63 साल के गजपति राजू विजयनगरम से टीडीपी सांसद हैं और चंद्रबाबू नायडू के करीबी बताए जाते हैं। इसके बाद राज्‍य मंत्री के तौर पर शपथ लेने आए श्रीपद नाइक को भी प्रणब मुखर्जी ने टोका। श्रीपद नाइक पद (ऑफिस) का शपथ लिए बिना गोपनीयता की शपथ लेने लगे थे। श्रीपद नाइक उत्‍तरी गोवा से बीजेपी सांसद हैं। 62 साल के श्रीपद ने गोवा में बीजेपी अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी भी संभाली है।
 मंत्रियों के मंत्रालय व विभाग...
बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को वित्त मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। वहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को गृहमंत्री बनाया गया है और सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय दिया गया है। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री का प्रभार दिया गया है। प्रकाश जावड़ेकर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार मिला है। मेनका गांधी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बनाया गया है। दिल्ली से सांसद डॉ. हर्षवर्द्धन को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। नजमा हेपतुल्ला को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय मिला है। वहीं राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल को ऊर्जा एवं कोयला मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा बिहार से एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बनाया गया है। उमा भारती को जल-संसाधन और गंगा सफाई मंत्रालय दिया गया है। वेंकैया नायडु को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन को वाणिज्य राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार, राव इंद्रजीत को रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर से सांसद निहाल चंद मेघवाल को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। इनके अलावा बिहार में एनडीए सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री के रूप में 23---
भाजपा के राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, उमा भारती, मेनका गांधी, अनंत कुमार, रवि शंकर प्रसाद, गोपीनाथ मुंडे, सदानंद गौडा, कलराज मिश्र, नजमा हेपतुल्ला, नरेन्द्र सिंह तोमर, जुएल ओराम, राधा मोहन सिंह, थावर चंद गहलोत, स्मृति ईरानी और हषर्वर्धन ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सहयोगी दलों में से लोजपा के राम विलास पासवान, शिरोमणि अकाली दल से हरसिमरत कौर, शिवसेना से अनंत गीते और तेदेपा से अशोक गजपति राजू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में 10---
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में जगह दी गई। स्वतंत्र प्रभार वाले अन्य राज्य मंत्रियों में राव इंद्रजीत सिंह, संतोष कुमार गंगवार, श्रीपद येसो नायक, धर्मेन्द्र प्रधान, सरबानंद सोनवाल, प्रकाश जावडेकर, पीयूष गोयल, जितेन्द्र सिंह और निर्मला सीतारमण शामिल हैं।
राज्य मंत्रियों के रूप में 12---
राज्य मंत्रियों के रूप में 12 सांसदों ने शपथ ली। इनमें जी एम सिद्धेश्वर, मनोज सिन्हा, निहाल चंद, उपेन्द्र कुशवाहा, पी राधाकृष्णन, किरन रिजिजु, कृष्णपाल, संजीव कुमार बालियां, मनसुखभाई वासवा, राव साहेब दानवे, विष्णुदेव साई और सुदर्शन भगत शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: