शनिवार, 20 दिसंबर 2014

झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2014 का एक्जिट पोल : भाजपा को 52 सीटें / Jharkhand Assembly Election 2014 Exit polls : BJP 52 Seats



शीतांशु कुमार सहाय। 
झारखंड में पांचवे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल के जरिए अलग-अलग चैनलों के अलग-अलग दावे शुरु हो गए हैं। एबीपी न्यूज के एक्जिट पोल में भाजपा को 52 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है वहीं इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में भाजपा को 37 से लेकर 45 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसी चैनल ने संभावना जताई है कि चुनाव में झामुमो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उसे न्यूनतम 15 और अधिकतम 23 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि एबीपी न्यूज झामुमो को बस दस सीटें मिलने की संभावना जता रहा है। इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में झाविमो को चार से लेकर आठ सीटें मिलने की संभावना जताई गई है वहीं एबीपी न्यूज के पोल में झाविमो को छह और कांग्रेस को नौ सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया टीवी के एक्जिट पोल में कांग्रेस तीन से लेकर अधिकतम नौ सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। सबसे तेज आजतक के एक्जिट पोल में भाजपा को 41 से लेकर 49 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं झामुमो को 15-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को चैनल के अनुसार 7-11 सीटे मिल सकती हैं वहीं अन्य दलों को 8-12 सीटे मिल सकती हैं। आबीएन सेवन के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को चुनाव में 37-43 सीट मिल सकती है। वहीं झामुमो को 10-14 और झाविमो को 12-16 सीटें हासिल हो सकती है। कांग्रेस को चैनल के अनुसार चुनाव में 7-11 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज नेशन चैनल के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को चुनाव में 41-45 सीटें मिल सकती हैं वहीं झामुमो को 15-19 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस की हालत खस्ता है और उसे 6-10 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। झाविमो को चैनल के अनुसार तीन से लेकर सात सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य दलों को 7-13 सीटें हासिल हो सकती हैं। इन चैनलों के अनुसार भाजपा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभर रही है वहीं झामुमो दूसरे सबसे बड़े दल का दर्जा हासिल करेगा। कांग्रेस की हालत ठीक नहीं है वहीं झाविमो की स्थिति संतोषजनक है। किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी यह तय तो 23 दिसंबर का मतदान करेगा। जनता के साथ सभी राजनीतिक दलों को 23 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है।


कोई टिप्पणी नहीं: