शनिवार, 11 मार्च 2023

हनुमान द्वादशनाम स्तोत्र Hanuman Dwadashnam Stotra

 


-शीतांशु कुमार सहाय 

      भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान हनुमानजी कलियुग में भक्तों के संरक्षण के लिए सशरीर पृथ्वी पर निवास कर रहे हैं। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के ध्वज में वास करनेवाले अपने अप्रतिम भक्त हनुमानजी को कलियुग के अन्त तक सशरीर पृथ्वी पर निवास करने का आदेश दिया। वे भक्तों में आध्यात्मिकता को प्रगाढ़ कर धर्म-मार्ग पर प्रेरित करते हैं। नकारात्मक अदृश्य शक्तियों (प्रेत, यक्ष, पिशाच आदि) से रक्षा करते हैं। संकटों से उबारते हैं। 

      चूँकि कलियुग का अन्त बहुत निकट है। अतः हमें धर्म-मार्ग का अनुसरण करते हुए भगवान हनुमानजी की आराधना करनी चाहिये; ताकि युग के परिवर्तन के दौरान होनेवाले कष्टों से बच सकें और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सके।

      यहाँ प्रस्तुत है 'हनुमान द्वादशनाम स्तोत्र'। इसे ब्रह्म-मुहूर्त में पढ़ने या ध्यानपूर्वक सुनने से निश्चय ही कल्याण होता है।

हनुमानञ्जनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिङ्गाक्षोऽमितविक्रम:॥
उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा॥

      हनुमानजी के द्वादश (बारह) नाम ये हैं :-

१. हनुमान,

२. अञ्जनीपुत्र,

३. वायुपुत्र,

४. महाबल,

५. रामेष्ट,

६. फाल्गुनसखा,

७. पिङ्गाक्ष,

८. अमितविक्रम,

९. उदधिक्रमण,

१०. सीताशोकविनाशक,

११. लक्ष्मणप्राणदाता,

१२. दशग्रीवस्य दर्पहा। 

मंगलवार, 7 मार्च 2023

होली : जीवन का अभिन्न अंग है रंग Holi : Colour Is An Integral Part Of Life

 शीतांशु कुमार सहाय

   

    
हो-ली अर्थात् किसी के साथ हो लेने को ही 
होली की संज्ञा दी जाती है। चूँकि ईश्वर ने मनुष्य को बुद्धि के उपरान्त विवेक भी दिया है, इसलिए विवेकानुसार अच्छाई के साथ ही होना मनुष्यता को प्रदर्शित करेगा। मनुष्यता प्रदर्शित करते हुए अच्छाई के साथ हो लीजिये और तब देखिये कि होली का कितना मज़ा आता है! मज़ा तो तब सजा में बदल जाता है, जब बुराई के साथ हो लिया जाता है। यकीन मानिये कि होली में अधिकतर बुराई को ही आत्मसात् करने की एक परम्परा-सी चल पड़ी है। खूब नशा करो और जी भरकर हुल्लड़बाजी करोअगर कोई प्रतिकार करे तो जबर्दस्ती करो और सामनेवाला अगर शक्तिशाली निकला तो बुरा न मानो होली है का घिसा-पिटा जुमला सुना दो। यही सूत्र वाक्य हो गया है आजकल होली का। इसे कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। 
      उपर्युक्त संदर्भ को यदि अपने ऊपर लागू करवाएँ तो आप को शालीन होली का अभद्र स्वरूप दिखायी देगा। जो शालीन है उसे शालीन ही रहने दीजिये। "प्यार को प्यार ही रहने दोकोई और नाम न दो।शानदार परम्परा को बिगाड़ने का अनधिकृत अधिकार अपने हाथों में लेकर स्वयं को निन्दा का पात्र बनाना उचित तो नहीं। वास्तव में होली का सरोकार न नशे से है और न ही अभद्रता से। इस का सम्बन्ध तो अहंकारशून्य होकर सौहार्द फैलाने से है। यह सौहार्द केवल सनातन धर्म से ही आबद्ध न होकर सम्पूर्ण समाज से जुड़ा है। 

       सौहार्द से पारस्परिक प्रेम का ऐसा प्रणयन होता है जो युगों-युगों तक घर-परिवार-समाज को स्नेह की शीतल छाया प्रदान करता रहता है। ऐसे वातावरण में अहंकारशून्य अर्थात् संस्कारित संतति उत्पन्न होती है। ऐसे संस्कारवानों से ही समतामूलक समाज की उत्पत्ति होती है। समानता पर आधारित समाज के निर्माण में जब प्रह्लाद को भारी समस्या का सामना करना पड़ाघर-परिवार का भी सहयोग नहीं मिलायहाँ तक कि पिता हिरण्यकश्यप (हिरण्यकशिपु) भी जान के दुश्मन बन गये तब भगवान को आना ही पड़ा। सामाजिक सौहार्द के शत्रु का अवसान हुआ और फिर से अमन-चैन का राज कायम हुआ। यह पौराणिक घटना केवल धर्मारूढ़ नहींबल्कि सर्वधर्म समभाव पर लागू होनेवाला वैज्ञानिक सत्य है। इसे नकारा नहीं जा सकता। वैज्ञानिकता यह कि किसी भी प्राणी-योनि में जन्म लेकर अमरता को आत्मसात् नहीं किया जा सकता। कोई-न-कोई एक कारण होगा ही जिस के कारण मौत को गले लगाना पड़ेगा। इसी कारण न धरतीन आकाशन पाताल मेंन दिन मेंन रात मेंन किसी अस्त्र-शस्त्र से और किसी मानव-दानव-देव के हाथों न मरने का वरदान पाकर हिरण्यकश्यप अपने को अमर समझने की भूल कर बैठा। इसलिए भगवान को नरसिंह का रूप धारण कर संधि काल में अपने घुटने पर रखकर भयानक नाखूनों से उसे मृत्यु दण्ड देना पड़ा। यहाँ जाननेवाली वैज्ञानिकता यह है कि दूसरों को सताते समय अहंकारवश अपने को अमर समझने की भूल
होली की मङ्गलकामना 

की जाती है। इसी 
भूल को जला डालना ही वास्तविक होलिका दहन है। 

       समस्त भूलों व दुष्प्रवृत्तियों को जलाने के पश्चात् रंगों से होली खेलने की बारी आती है। लालपीलेहरेनीले- सभी रंग मिलकर एक हो जाते हैं। रंगों से सराबोर सब के चेहरे एक जैसे लगते हैं। किसी में कोई फर्क नहीं रह जाता है। सभी समान नजर आते हैं। होली अपनी समता यहीं प्रकट करती है। विभिन्न रंगों में छिपे चेहरों में कौन खरबपति और कौन खाकपति हैयह पता लगाना मुश्किल होता है। कौन खाते-खाते परेशान है और कौन खाये बिना, रंगों के बीच यह विभेद भी सम्भव नहीं। 
     याद रखिये कि जीवन का अंग है रंगइसे दुत्कारिये नहीं स्वाकारिये। वसन्त के इस रंगीले पर्व के माध्यम से अपने जीवन में भी नवविहान लाइयेरंगीन हो जाइये होली के साथ!