शुक्रवार, 11 मार्च 2022

उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में किसे मिली कितनी सीट Final Voting Results From Utter Pradesh, Uttarakhand, Punjab, Goa & Manipur


- शीतांशु कुमार सहाय
   यहाँ जानिये कि विभिन्न चरणों में गत दिनों पाँच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा आम निर्वाचन के परिणाम में किन राजनीतिक दलों को कितने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत मिली--

उत्तर प्रदेश 

१) भारतीय जनता पार्टी : भाजपा को कुल २७४ क्षेत्रों में जीत मिली और पिछली बार (२०१७) से ४८ सीट कम हो गयी।  

२) समाजवादी पार्टी गठबन्धन : पिछली बार से ७२ सीट अधिक मिली और कुल १२४ क्षेत्रों में विजय मिली। 

३) काँग्रेस : केवल २ क्षेत्रों की जनता ने काँग्रेस में आस्था दिखायी। वर्ष २०१७ की अपेक्षा ५ सीट का नुकसान हुआ है। 

४) बहुजन समाज पार्टी : २०१७ की अपेक्षा १८ सीट कम हो गयी और एकमात्र सीट पर जीत मिली। 

उत्तराखण्ड :

१) भारतीय जनता पार्टी : वर्ष २०१७ में हुए विधानसभा आम निर्वाचन की अपेक्षा ९ क्षेत्रों की कमी हुई। ४८ सीट पर जीत मिली। 

२) काँग्रेस : पिछली बार से ७ सीट बढ़ गयी। कुल १८ क्षेत्रों में जीत मिली। 

३) बहुजन समाज पार्टी : पहली बार खाता खुला और २ क्षेत्रों में जीत मिली। 

पंजाब :

१) आम आदमी पार्टी : २०१७ में हुए पिछले विधानसभा आम निर्वाचन से इस बार ७२ सीट अधिक मिले। आप को कुल ९२ क्षेत्रों में जीत मिली। 

२) काँग्रेस : कुल १८ क्षेत्रों में जीत मिली और पिछली बार से ५९ सीट कम हो गयी। 

३) शिरोमणि अकाली दल : केवल ४ नेता विधानसभा के लिए चुने गये। पिछली बार से ११ विधायक कम हो गये।

४) भारतीय जनता पार्टी : वर्ष २०१७ की अपेक्षा एक सीट का नुकसान हुआ है और मात्र २ क्षेत्रों में जीत मिली है। 

गोवा : 

१) भारतीय जनता पार्टी : पिछले विधानसभा आम निर्वाचन के परिणाम से ७ सीट का मुनाफा हुआ। २० क्षेत्रों में जीत मिली। 

२) काँग्रेस : पिछली बार से नौ सीट कम हो गयी और ११ प्रत्याशी जीते।

३) आम आदमी पार्टी : पार्टी का खाता खुला और २ क्षेत्रों में जीत मिली। 

४) एमजीपी : एक सीट का नुकसान हुआ है और मात्र दो सीट पर जीत मिली। 

मणिपुर :

१) भारतीय जनता पार्टी : वर्ष २०१७ के विधानसभा आम निर्वाचन के परिणाम से इस बार ११ अधिक सीट पर जीत मिली। कुल ३२ क्षेत्रों में जीत मिली। 

२) एनपीपी : इस दल को पिछले विधानसभा आम निर्वाचन के परिणाम से ४ सीट अधिक मिले और कुल ७ प्रत्याशी जीते। 

३) जनता दल यूनाइटेड : राज्य में इस दल का खाता खुला और ६ क्षेत्रों में जीत मिली। 

४) काँग्रेस : पिछली बार से २३ सीट कम हो गयी और केवल ५ क्षेत्रों में जीत मिली। 

 

कोई टिप्पणी नहीं: