शनिवार, 28 जुलाई 2018

राशि के अनुसार करें शिव पूजन / Make Shiva Worship According to Your Zodiac


-शीतांशु कुमार सहाय
आप अपनी राशि के अनुसार यदि योगेश्वर भगवान शिव की आराधना करते हैं तो उन की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 

मेष- 

भगवान शिवजी को लाल चन्दन व लाल रंग के फूल चढ़ायें तथा नागेश्वराय नमः का जाप करें।

वृष- 

चमेली के फूल चढ़ायें तथा रूद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुन- 

धतूरा, भाँग चढ़ायें साथ में शिव पंचाक्षर मन्त्र (नमः शिवाय) का जाप करें।

कर्क- 

भाँग मिश्रित दूध से अभिषेक करें और रूद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। 

सिंह- 

कनेर के लाल रंग फूल अर्पित करे तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या- 

बेलपत्र, धतूरा, भाँग आदि चढ़ायें और पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।

तुला- 

मिश्री मिले दूध से शिव का अभिषेक करें तथा शिव के सहस्रनाम का जाप करें।

वृश्चिक- 

गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ायें और रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु- 

पीले फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगायें और शिवाष्टक का पाठ करें।

मकर- 

शिवजी को धूतरा, फूल, भाँग और अष्टगंध चढ़ायें और पार्वतीनाथाय नमः का जाप करें।

कुम्भ- 

शिवजी का गन्ने के रस से अभिषेक करें और शिवाष्टक का पाठ करें।

मीन- 

शिवजी पर पंचामृत, दही, दूध व पीले फूल चढ़ायें और चन्दन की माला से 108 बार शिव पंचाक्षर मन्त्र (नमः शिवाय) का जाप करें।

कोई टिप्पणी नहीं: