सोमवार, 1 सितंबर 2014

मोदी सरकार के 100 दिन के 100 काम / Modi Government's 100-days work 100




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। आपको बता रहे हैं मोदी सरकार के 100 कामों की फेहरिस्त। 100 दिन और 100 कदम। इसमें सरकार के आर्थिक, राजनीतिक, समाजिक, विदेश नीति को लेकर किए गए कार्यों का लेखा जोखा है।


1-पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने की पहल। सार्क देशों के तमाम मुखिया शपथग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली में मौजूद थे। पाक सेना के इनकार के बावजूद नवाज शरीफ भी मोदी को बधाई देने के लिए यहां आए। सभी के साथ द्विपक्षीय बातचीत हुई। मोदी ने खुद कहा कि ये सही वक्त पर लिया गया सही फैसला था।

2-प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए अपने द्वार खोल दिए। पीएमओ की वेबसाइट पर एक लिंक चमकने लगा। प्रधानमंत्री के साथ करें बातचीत। मोदी ने कहा कि वो अपनी वेबसाइट के जरिए सरकार की हर जानकारी, नए कदम देश को बताते रहेंगे और ऐसा हुआ भी।

3–26 मई को ही देर रात नरेंद्र मोदी सरकार ने मंत्रालयों के पुनर्गठन पर भी मुहर लगा दी। मोदी ने 17 बड़े मंत्रालयों को मिलाकर 7 टुकड़ों में बांट दिया। ओवरसीज मंत्रालय विदेश मंत्रालय के अधीन हो गया तो कॉरपोरेट अफेयर्स वित्त मंत्रालय के। मकसद यही कि फैसलों के लिए फाइलें एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय में चक्कर ना काटती रहें।

4-27 मई को नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सरकार ने पहला बड़ा फैसला किया कि कालेधन की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी। SIT भले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनी लेकिन ये भी ध्यान देने वाली बात है कि पिछली यूपीए सरकार लगातार इस फैसले को टालती जा रही थी।

5- 28 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय के अफसरों से मिले। उन्हें साफ ताकीद की गई कि मोदी सरकार के काम करने का एजेंडा होगा जनता की समस्याएं दूर करना। अफसरों को हर वो फैसले लेने को कहा गया जिससे लोगों की समस्याएं दूर हों, उनकी परेशानी कम हो। अब फैसलों में देरी की गुंजाइश नहीं थी।

6– 30 मई को स्कूली किताबों में अपनी जीवनी पढ़ाने पर नरेंद्र मोदी ने रोक लगा दी। दरअसल पीएम बनने के बाद कई अखबारों में छपा कि चायवाले से पीएम बनने का सफर अब बच्चों को किताबों में पढ़ाया जाएगा। लेकिन मोदी ने खुद ट्वीट करके ये कह दिया कि जीवित व्यक्ति की जीवनी बच्चों को हरगिज ना पढ़ाई जाए।

7- 31 मई को प्रधानमंत्री ने एक झटके में सभी मंत्री समूहों या कहें GOM को खत्म कर दिया। मंत्रालयों और विभागों को मजबूत बनाने के लिए ये एक बड़ा कदम था। सरकार का तर्क था कि अब तमाम मुद्दों पर सीधे मंत्रालय ही फैसला लेंगे और अगर कोई दिक्कत हुई तो PMO की तरफ से मदद की जाएगी।

8- 4 जून को संसद का पहला दिन। सोलहवीं लोकसभा का आगाज हुआ और मेजों की थपथपाहट के साथ नरेंद्र मोदी ने पहली बार लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। लोकसभा में अपने पहले भाषण में नरेंद्र मोदी ने देश को भरोसा दिलाया कि आम आदमी की उम्मीदों और सपनों को पूरा करने की वो हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

9–4 जून को ही प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की। ऐसी बैठक आठ साल के बाद हुई। ढाई घंटे तक चली बैठक में मोदी ने ये जानने की कोशिश की कि अफसर पूरी ताकत के साथ काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं। बैठक के बाद मोदी ने अफसरों से कहा कि आप काम करिए। मैं 24 घंटे आपके साथ हूं।

10– 6 जून को प्रधानमंत्री ने बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में एक और सख्त फरमान दिया। ये फरमान था बीजेपी के सभी सांसदों के लिए। जितने दिन संसद की कार्यवाही चले, रोजाना आइए, पूरी तैयारी के साथ आइए, पूरी तैयारी के साथ सदन में सवाल करिए और पूरी तैयारी के साथ बहस में हिस्सा लीजिए। साफ था, मोदी को किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

11-7 जून को मोदी सरकार ने नौकरशाहों के लिए अहम निर्देश जारी किया। कैबिनेट सचिव ने अफसरों को 11 निर्देश भेजे जिससे काम करने का तरीका सुधरे। काम करने का माहौल सुधरे। फैसला लेने में देरी ना हो और दफ्तरों में साफ-सफाई हो। मोदी के इस आदेश के बाद अफसरों की मेजों पर लगे फाइलों के ढेर अचानक कम होने लगे।

12–8 जून को प्रधानमंत्री ने अपने घर पर गेटिंग इंडिया बैक ऑन ट्रैक, एन एक्शन एजेंडा फॉर रिफॉर्म किताब का विमोचन किया। इस किताब के जरिए मोदी ने साफ कर दिया कि देश के विकास को पटरी पर लाने के लिए उनकी सरकार का ब्लूप्रिंट क्या है। मोदी ने नीति निर्माण से लेकर स्किल डवलपमेंट पर जोर दिया।

13–10 जून को मोदी सरकार ने कैबिनेट की 4 स्टैंडिंग कमेटियों को भी बर्खास्त कर दिया। यूपीए सरकार के दौरान बनाई गई सुरक्षा, राजनीतिक मामलों, आर्थिक मामलों और संसदीय कार्य से जुड़ी अहम कैबिनेट कमेटियों का भी पुनर्गठन कर दिया गया। इसके बाद हर विभाग के मंत्री को फैसलों की ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी जाने लगी।

14–12 जून को मोदी सरकार ने एक ऐसा फैसला किया जो आठ साल से अटका पड़ा था। ये फैसला था सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने का। मोदी के मुख्यमंत्री काल से ही गुजरात सरकार ये मांग कर रही थी। नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई 17 मीटर और बढ़ाई जाए, लेकिन मनमोहन सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। सरकार में आते ही तीन हफ्तों के भीतर मोदी ने फैसला लिया।

15–14 जून को नरेंद्र मोदी गोवा गए। देश के सबसे बड़े जंगी जहाज INS विक्रमादित्य को देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सेना से जुड़े उपकरणों और हथियार के निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। यहीं पर पहली बार मोदी ने इशारा किया कि देश की वित्तीय हालत संभालने के लिए कड़े आर्थिक फैसले लेने होंगे।

16 –15 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले विदेश दौरे पर भूटान गए। मोदी ने भूटान नरेश और प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की और वहां की संसद को संबोधित किया। मोदी ने दो टूक संदेश दिया कि किसी भी देश में शांति तभी रह पाएगी जब उसके पड़ोसी देश से संबंध अच्छे होंगे। मोदी ने 600 मेगावॉट पनबिजली परियोजना का उद्घाटन भी किया।

17–19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और अहम और संवेदनशील फैसला किया। ये फैसला था, अफसरों की नियुक्ति में मंत्रियों के दखल पर रोक। मोदी ने आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से राम विलास पासवान को भी बाहर रखा। मंत्रियों को ये आदेश दिया गया कि वो यूपीए सरकार के दौरान मंत्रियों के अफसरों को अपने स्टाफ में शामिल ना करें।

18-20 जून को वो दिन आया जब नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए एक बेहद ही साहसी फैसला किया। एक झटके में रेल यात्री किराए में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। मालभाड़ा भी साढ़े 6 फीसदी बढ़ा। लोगों ने इस फैसले की आलोचना की, लेकिन ज्यादातर ऐसे थे, जिनका मानना था कि सुविधाएं देने के लिए किराया बढ़ाना सही कदम था।

19-22 जून को सरकार ने फैसला किया कि मंत्रालयों के सचिवों को और जवाबदेह बनाया जाएगा। मोदी ने तय किया कि ऐसे सचिवों को और ज्यादा जिम्मेदार बनाया जाएगा जो अलग-अलग मंत्रालयों में अटकी हुई फाइलों को निकलवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही ऐसे मामलों में जब फंडिंग दूसरे मंत्रालयों से हो।

20-23 जून को सरकार संभाले हुए मोदी सरकार को लगभग एक महीना होने को था। एक और कड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क 15 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इससे चीनी की कीमत बढ़ेगी, लेकिन सरकार का तर्क था कि इस फैसले से घरेलू चीनी उद्योग मजबूत होगा।

21-23 जून को ही मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग को देश के तमाम न्यूक्लियर सेंटर की तहकीकात और निगरानी की इजाजत दे दी। अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील के वक्त भारत ने इस प्रस्ताव पर हामी भरी थी। इस इजाजत के साथ ही मोदी सरकार ने दुनिया को ये संदेश भी दिया कि नई सरकार परमाणु मामलों को लेकर गंभीर और जिम्मेदार है।

22-24 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को तीन मंत्र दिए। पहला, लोगों की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई हो। दूसरा, राज्यों और केंद्र सरकार के बीच रिश्ते और मजबूत करने के लिए काम हो और तीसरा, सेना की सारी जरूरतों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। तमाम मंत्रालयों से संपर्क के दौरान इन तीन मंत्रों पर खास ध्यान दिया जाता है।

23-मोदी के लिए बेहद अहम है देश के युवाओं को रोजगार। 25 जून को मोदी सरकार ने अपने गुजरात में कामयाबी के साथ चले रोजगार कार्यक्रम NEPAM को केंद्र की तरफ से भी लागू करने की मंजूरी दे दी। इस कार्यक्रम के तहत उद्योगों की जरूरत के मुताबिक युवाओं को नौकरी में रहते हुए ट्रेनिंग और नौकरी पाने के लिए स्किल डवलपमेंट का कोर्स कराया जाता है।

24-26 जून को मोदी सरकार को केंद्र में एक महीना हुआ। इस दिन सीधे जनता से जुड़े कई कई आदेश एक साथ दिए गए। शहरी विकास मंत्रालय ने सारे मंत्रियों और अफसरों से अपील की कि जितना संभव हो सके दिल्ली में आने-जाने के लिए मेट्रो का ही इस्तेमाल करें। सरकार ने उन्हें समझाया कि इससे वक्त बचेगा। ट्रैफिक पर असर पड़ेगा और पर्यावरण का भी फायदा होगा।

25-फिजूलखर्ची रोकने के लिए एक और फैसला हुआ। 26 जून को मोदी सरकार ने अपने सभी मंत्रियों और अफसरों को नई कार खरीदने पर रोक लगा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी नई कार के बजाय उसी बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करते हैं जिससे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चला करते थे। मंत्रियों को ये भी कहा गया कि एक लाख रुपए से ज्यादा खर्च करने से पहले उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से इजाजत लेनी होगी।

26–छब्बीस जून को सरकार का एक महीना पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग लिखकर देश से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। ये कहा कि उनकी सरकार का हर फैसला सिर्फ और सिर्फ देश हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पीएम ने ये भी कहा कि पिछली सरकारों को हनीमून पीरियड मिलता रहा है लेकिन उन पर तो पहले दिन से ही सियासी हमले होने लगे।

27-सरकार बनने के एक महीने के भीतर मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जो सिर्फ कागजी नहीं थे। संसद में राष्ट्रपति के भाषण के जरिए मोदी सरकार ने ये साफ कर दिया कि वो कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को लेकर कितनी गंभीर है। कश्मीरी पंडियों को ये भरोसा दिया गया कि ना सिर्फ उनकी जमीन वापस की जाएगी बल्कि उनको दोबारा बसाने का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा।

28-जिस चीन के साथ रिश्ते हमेशा तल्ख रहे। एक महीने के भीतर मोदी सरकार ने उस पर भी मेहनत की। चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान इंडस्ट्रियल पार्क पर सहमति बनी। ये भी तय हुआ कि छोटे चीनी निवेशकों से कम टैक्स वसूलने का तरीका खोजा जाए। सरकार के इस फैसले से भारत और चीन, दोनों को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है।

29-रूस के साथ भी रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिश हुई। रूस के उप प्रधानमंत्री ने मोदी से मुलाकात की। कुडनकुलम में रूस के साथ मिलकर दो और न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने पर समझौता हुआ। दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी समझौते पर दस्तखत किए गए।

30-कम मॉनसून की आशंका का असर महंगाई दर पर दिखा, लेकिन इसे कम करने के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए। आलू और प्याज को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में कर दिया गया। राज्य सरकारों को सख्त ताकीद की गई कि वो कालाबाजारियों पर नकेल कसे। छापेमारी करे। आम जनता से जुड़ी चीजों के निर्यात पर पाबंदी लगाकर कीमतों को काबू में करने की कोशिश की गई।

31-सरकार में एक महीना पूरा होने के बाद मोदी ने एक बार फिर अपने सांसदों की नकेल कसी। बाकायदा क्लास लगाकर पहली बार बीजेपी के टिकट पर सांसद बने नेताओं को काम करने का तरीका सिखाया गया। ये भी ताकीद की गई कि वो सदन के भीतर अपना बर्ताव दुरुस्त रखें। मोदी की इस क्लास का असर था कि सालों बाद संसद में इतना काम होता नजर आया।

32-मोदी ने अपनी सरकार के मंत्रियों और अफसरों को एक और नसीहत दी। आप जो काम कर रहे हैं वो अपने लोगों तक पहुंचाएं। मोदी ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर दिया। हर मंत्री और अफसर को अपना ट्विटर अकाउंट खोलकर उसे लगातार अपडेट करने को कहा। मोदी ने प्रशासन में ट्विटर और फेसबुक के इस्तेमाल पर लगी रोक भी हटा दी।

33-30 जून को प्रधानमंत्री ने एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए श्रीहरिकोटा का रुख किया। उन्होंने PSLV C-23 रॉकेट लॉन्चर से 5 उपग्रहों की लॉन्चिंग देखी। इसरो के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी की बधाई देने के बाद मोदी ने उनसे ये भी कहा कि सार्क देशों के लिए भी एक सैटेलाइट बनाई जाए जो सभी देशों को विकास में मदद करे।

34-छोटे और सस्ते घरों का सपना पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर से मदद मांगी। सिंगापुर के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान मोदी ने उनसे कहा कि सिंगापुर वो तकनीक भारत को दे जिससे हमारे यहां भी सस्ते और मजबूत घर बनाए जा सकें। आपको याद दिला दें कि 2022 तक मोदी सरकार का सपना हर भारतीय को एक घर देने का है।

35-2 जुलाई को मोदी सरकार ने तय किया कि देश के ढाई लाख गावों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराकर, सभी गावों को एक दूसरे से जोड़ दिया जाए। सरकार की कोशिश डेढ़ लाख गावों में इंटरनेट सेंटर स्थापित करने की है। इन सेंटरों को स्थापित करते वक्त इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि क्षेत्रीय भाषाओं की वजह से ये फ्लॉप ना हों और ज्यादा से ज्यादा लोग इनसे जुड़ें।

36-3 जुलाई को मोदी सरकार ने अहम फैसला करते हुए तय किया कि अब भारत के बच्चों को रोटा वायरस की वैक्सीन समेत तीन नए वैक्सीन दिए जाएंगे। मोदी सरकार का लक्ष्य साल 2015 तक शिशु मृत्यु दर को दो-तिहाई तक घटाने का है। साथ ही सरकार ने ये भी तय किया कि जिन इलाकों में जापानी इंसेफिलाइटिस फैला है वहां बड़ों को भी इसकी वैक्सीन दी जाएगी।

37-प्रधानमंत्री बनने के बाद 4 जुलाई को पहली बार नरेंद्र मोदी जम्मू और कश्मीर गए। उरी में उन्होंने 240 मेगावॉट वाली पनबिजली योजना देश को समर्पित की। मोदी ने देश से फिर वायदा किया कि उनकी सरकार देश से अंधेरा दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां मोदी ने ये भी कहा कि देश में बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के नेटवर्क पर भी ध्यान दिया जाएगा।

38- 4 जुलाई को नरेंद्र मोदी ने वैष्णो देवी के भक्तों को तोहफा दिया। कटरा उधमपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नरेंद्र मोदी ने भक्तों को देवी के और करीब ला दिया। मोदी के सुझाव के बाद अब इस ट्रेन का नाम श्रीशक्ति एक्सप्रेस कर दिया गया है। मोदी के उस सुझाव पर भी काम हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि कटरा रेलवे स्टेशन को सौर ऊर्जा आधारित बनाया जाए।

39-देश के घरेलू मुद्दों के अलावा मोदी सरकार एक और मोर्चे पर लगातार काम करती रही। ये था इराक में फंसे भारतीयों को वापस लाना। मोदी सरकार की लगातार कोशिशों का नतीजा था कि तिकरित में फंसी केरल की 46 नर्सें 5 जुलाई को सुरक्षित वापस लौट पाईं। इराक संकट से निपटने में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी जमकर तारीफ हुई।

40-मनमोहन सरकार के सबसे अहम प्रोजेक्ट में से एक आधार परियोजना को मोदी सरकार ने 5 जुलाई को जीवनदान दे दिया। इस आशंका को दरकिनार करते हुए कि बीजेपी सरकार आने के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ आधार के लिए बजट दिया बल्कि ये भी सुनिश्चित किया कि ये प्रोजेक्ट उनकी निगरानी में जारी रहेगा।

41-मोदी सरकार ने बुजुर्गों की सेहत पर भी खास ध्यान दिया। तय किया गया कि केंद्र की तीन योजनाओं, ओल्ड एज पेंशन स्कीम, आम आदमी बीमार योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को मिलाकर एक कर दिया जाए। देश के 20 जिलों में स्मार्ट कार्ड के जरिए इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की तैयारी जोरों पर चल रही है।

42-रेल बजट से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने रेल मंत्रालय को आदेश दिया कि देश में चलने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में फ्री वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जाए। लोगों को सहूलियत देने की मुहिम में मोदी सरकार ने रेलवे के इस ऐतराज को भी खारिज कर दिया कि सभी ट्रेनों में वाई-फाई का खर्च बहुत ज्यादा होगा और इससे रेलवे को नुकसान होगा।

43-7 जुलाई को ही नरेंद्र मोदी सरकार ने कर्मचारी पेंशन स्कीम में भी बदलाव कर दिया। तय किया गया कि अब एक महीने में कम से कम एक हजार रुपए पेंशन के तौर पर मिला करेगा। मोदी सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा देश के 28 लाख लोगों को हुआ।

44-मोदी सरकार का पहला रेल बजट आया आठ जुलाई को। बजट में सबसे अहम था मुंबई-अहमदाबाद के बीच 300 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन के सर्वे का प्रस्ताव। मोदी सरकार ने ये भी ऐलान किया कि देश के 9 बड़े रूटों पर 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन भी चलाई जाएगी।

45-मोदी सरकार ने ऐलान किया कि अब इंटरनेट से प्रति मिनट 7200 टिकट बुक हो सकेंगे। रेलवे की वेबसाइट पर एक साथ 1 लाख 20 हजार लोग लॉग इन कर सकेंगे। मकसद यही कि इंटरनेट से टिकट बुकिंग कराते वक्त लोगों को होने वाली मुश्किल कम हो सके। रेल बजट में हुए इस वायदे पर अमल भी किया जा चुका है।

46-लोगों को एक और दिक्कत आती है प्लेटफॉर्म टिकट लेते वक्त। मोदी सरकार ने तय किया कि पार्किंग और प्लेटफॉर्म टिकट अब ऑनलाइन भी बुक हो सकेंगे। यही नहीं इंटरनेट के जरिए वेटिंग रूम बुक करने की सुविधा भी लोगों को मुहैया कराने की कोशिश हो रही है।

47-लंबी दूरी की ट्रेनों को वाई-फाई करने के अलावा मोदी सरकार ने ये भी तय किया कि अहम ट्रेनों में कंप्यूटर वर्क स्टेशन भी दिया जाएगा। यानि आपको दफ्तर का कोई काम हो तो अब आप ट्रेन में चलते-फिरते दफ्तर से भी अपना काम कर सकते हैं।

48-रेल बजट में मोदी सरकार ने लोगों की सहूलियत बढ़ाने वाला एक और कदम उठाया। आने वाले दिनों में रेल सफर के दौरान आपका मोबाइल आपका दोस्त बनेगा।मोबाइल पर वेक-अप कॉल आएगी। मोबाइल पर स्टेशन आने से पहले सूचना आएगी और जो स्टेशन गुजरेंगे, उनकी भी जानकारी दी जाएगी। ऐसे में इस बात का भी खतरा नहीं रहेगा कि स्टेशन गुजर जाए और आप उतर ही ना पाएं।

49-मोदी सरकार ने रेल में खाने-पीने की दिक्कतों को दूर करने के लिए भी बड़े फैसले लिए। हर ट्रेन में पहले से तैयार खाना देने का प्रोजेक्ट शुरू किया। यही नहीं, अब खाने पर यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा और अगर लोग संतुष्ट ना हुए तो ठेकेदार का लाइसेंस रद्द होगा। इसके अलावा अब खाने का ऑर्डर भी आनलाइन देने की सुविधा दी जाएगी।

50-सफाई पर पहले दिन से मोदी सरकार का जोर है और हमारी ट्रेनें गंदगी के लिए बदनाम। इसलिए रेल बजट में सफाई का खर्च इस बार 40 फीसदी बढ़ा दिया गया। ट्रेन में बायो टॉयलेट बनाने की योजना भी शुरू की गई। मोदी सरकार ने ये भी वायदा कि अब सभी स्टेशनों पर शौचालयों की सुविधा होगी।

51-नाम छोटे और दर्शन बड़े। मोदी सरकार की कोई भी योजना का नाम लंबा-चौड़ा नहीं है। पुराने दौर के राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड सुधार कार्यक्रम जैसे कठिन और लंबे नामों के बजाय मोदी सरकार के कार्यक्रमों के नाम छोटे रखे जाते हैं। जैसे जन-धन योजना। ये फैसला हुआ रेल बजट वाले दिन, यानि 8 जुलाई को।

52-10 जुलाई को मोदी सरकार का पहला बजट आया। नौकरीपेशा लोगों को राहत देते हुए टैक्स में छूट की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर ढ़ाई लाख कर दी गई। 80 सी के तहत मिलने वाली छूट की सीमा को भी एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दिया गया। पीपीएफ में भी निवेश की सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दी गई।

53-मोदी सरकार ने ऐलान किया कि देशभर में 100 स्मार्ट सिटी बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट में 7600 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भी रखा गया। स्मार्ट सिटी के लिए विदेशी निवेश के जरिए पैसा जुटाया जाएगा। सरकार का तर्क है कि अगले दस साल में शहरी आबादी दस फीसदी बढ़ जाएगी और लोगों को सभी सुविधाएं देने के लिए 100 नए शहर जरूरी हैं।

54-गंगा के लिए अपना वायदा निभाते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने 2 हजार करोड़ रुपए के साथ नमामि गंगा प्रोजेक्ट शुरू करने का ऐलान किया। सरकार ने ऐसी सैकड़ों फैक्ट्रियों की पहचान कर उन पर रोक लगा दी जो गंगा के पानी को प्रदूषित कर रहीं थीं। बनारस में गंगा घाटों की सफाई का भी अभियान शुरू किया गया है।

55-गंगा को साफ करने के साथ ही पर्यटन के बड़े केंद्र के तौर पर भी विकसित करने का ऐलान किया गया। बजट में सरकार ने 4200 करोड़ रुपए इस काम के लिए अलग से रखे। सरकार की योजना है कि अगले 6 साल में इलाहाबाद से हल्दिया तक पानी के जहाजों के लिए जलमार्ग विकसित किया जाए।

56-सरकार ने देश के बड़े हवाई अड्डों पर 6 महीने के भीतर ही ई वीजा की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया। यानि दूसरे देशों से आने वाले टूरिस्टों को वीजा मिलने के नियम और आसान हो जाएंगे। टूरिस्टों की संख्या बनाने के लिए मोदी सरकार ने 5 टूरिस्ट सर्किट बनाने का भी फैसला किया।

57-मोदी सरकार ने तय किया कि देश के सभी राज्यों में दिल्ली के एम्स जैसे अस्पताल खोले जाएंगे। यही नहीं, आंध्र प्रदेश, पूर्वांचल, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में एम्स की चार शाखाएं खुलेंगी। सरकार ने इस बात का भी फैसला किया कि देश में 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

58-मोदी सरकार का इरादा महिला और बाल कल्याण विकास पर डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने का है। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की भी शुरुआत की। निर्भया कोष से मदद लेकर दिल्ली में महिलाओं के लिए संकट प्रबंधन केंद्र खोलने का भी फैसला किया गया।

59-सभी तरह के निवेश के लिए अब होगा एक ही KYC यानि KNOW YOUR CUSTOMER फॉर्म। यही नहीं मोदी सरकार के निर्देश के बाद रिजर्व बैंक ने ये भी तय कर दिया कि बैंक अकाउंट खोलने के लिए सिर्फ एक ही दस्तावेज काफी होगा। यानि पहचान के लिए अलग, पते के लए अलग दस्तावेज देने के झंझट से मुक्ति मिली।

60-किसानों पर मोदी सरकार ने तोहफों की बरसात की। इस साल के अंत तक किसान टीवी चैनल शुरू होगा। खेत में मिट्टी की जांच के लिए हेल्थ कार्ड की योजना भी शुरू करने का ऐलान किया गया। इस जांच के लिए 100 से ज्यादा चलती-फिरती प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी।

61-पूर्वोत्तर पर भी खास ध्यान। पूर्वोतर में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए एक हजार करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया गया। इसके अलावा अरुण प्रभा नाम से 24 घंटे का एक टीवी चैनल शुरू करने की भी तैयारी है। वाजपेयी सरकार की परंपरा पर चलते हुए पूर्वी राज्यों के लिए अलग से बजट भी आवंटित किया गया।

62-चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के बुनकरों को वायदा किया था कि उनके विकास के लिए योजनाएं शुरू होंगी। ये वायदा पूरा करते हुए बनारस के बुनकरों के लिए अलग से 50 करोड़ का फंड बनाया गया। बनारस में हथकरघा व्यापार सुविधा केंद्र और शिल्प संग्रहालय भी बनेगा।

63-अफसरों के विदेश दौरे पर नरेंद्र मोदी की नजर। मोदी सरकार ने अफसरों की विदेश यात्रा पर नकेल कसते हुए ये नियम बना दिया कि अफसरों को पहले सरकार को पूरी तरह संतुष्ठ करना होगा कि आखिर उनकी विदेश यात्रा जरूरी क्यों है? उनकी विदेश यात्रा से प्रशासन और लोगों को क्या फायदा होगा।

64-मोदी सरकार करेगी भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव की कोशिश। मोदी सरकार राज्यों से इस बारे में बात कर रही है कि क्या जमीन अधिग्रहण के लिए 70 के बजाय 50 फीसदी किसानों की मंजूरी को ही जरूरी माना जाए।सरकार का तर्क है कि ये फैसला किसानों के साथ ही उद्योगों के विकास में भी मददगार साबित होगा।

65-हिंदी भाषा का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने अहम कदम उठाया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से हिंदी भाषी राज्यों के दफ्तरों को निर्देश दिया गया कि वो सरकारी काम हिंदी में ही करें। सोशल मीडिया में भी हिंदी का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। विवाद से बचने के लिए सरकार ने ये भी कहा कि वो सारी भाषाओं के विकास पर काम कर रही है।

66-ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील गए नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबका ध्यान खींचा। मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों को स्थिरता, शांति और विकास के लिए काम करना चाहिए। मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाने पर भी जोर दिया।

67-ब्रिक्स बैंक का अध्यक्ष बना भारत। दो साल की माथापच्ची के बाद आखिरकार ब्रिक्स देश एक अंतरराष्ट्रीय बैंक बनाने पर राजी हो गए। ये बैंक 100 अरब डॉलर की पूंजी से शुरू होगा। इस बैंक का मुख्यालय शंघाई में होगा। बैंक का मकसद होगा अहम योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसे की कमी को दूर करना।

68-ब्राजील में चीन के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात भी दिलचस्प रही। ये मुलाकात सिर्फ 40 मिनट के लिए होनी थी, लेकिन जब दोनों नेता आपस में बात करने लगे तो 80 मिनट तक एक दूसरे से बात करते रहे। दोनों देश के नेताओं में सीमा विवाद, आर्थिक रिश्ते और कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे रूट को लेकर बातचीत हुई।

69-सोलह जुलाई को मोदी सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए बड़ा आदेश दिया। मंत्रालयों को आदेश दिया गया कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए जमीन साफ करते वक्त पेड़ नहीं काटे जाएंगे। अगर पेड़ काटना बहुत जरूरी होगा तो उस पेड़ को वहां से निकालकर दूसरी जगह लगाया जाएगा। मोदी की कमान में गुजरात सरकार ऐसा पहले भी करती रही थी।

70-18 जुलाई को मोदी सरकार ने दिल्ली का बजट पेश किया। बजट में लोगों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। बिजली संकट से जूझते देश की राजधानी के लोगों को 260 करोड़ रुपए सब्सिडी भी दी गई। सरकार ने ये भी ऐलान किया कि दिल्ली में एक नया आधुनिक अस्पताल भी बनेगा।

71- मोदी सरकार हिंदी के साथ ही संस्कृत के विकास पर भी गंभीर नजर आई। CBSE ने अपने सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि वो भारत की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत सप्ताह मनाएं। हालांकि कुछ राज्यों ने इसका विरोध भी किया।

72- मोदी सरकार ने लक्ष्य रखा कि अगले 3 से 4 साल के भीतर देश के हर गांव में टेलीफोन कनेक्शन होगा। हर गांव में इटंरनेट पहुंचाने की मुहिम की कामयाबी के लिए ये होना बहुत जरूरी भी है। मौजूदा वक्त में देश के सिर्फ 44 फीसदी गावों में ही टेलीफोन कनेक्शन है।

73-महंगाई से जूझते लोगों को बड़ी राहत देते हुए मोदी सरकार ने ऐलान किया कि वो रसोई गैस और केरोसीन ऑयल की कीमत में इजाफा नहीं करेगी। यही नहीं सरकार ने एक महीने में सब्सिडी वाला सिलेंडर सिर्फ एक बार ही मिलने की बाध्यता भी खत्म कर दी।

74-मोदी सरकार ने तय किया कि वो भ्रष्टाचार का खुलासा करने वालों को सुरक्षा देगी। तमाम मंत्रालयों और विभागों के चीफ विजिलेंस ऑफीसर्स को ये आदेश दिया गया कि वो भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले को सुरक्षा देने के लिए गृह मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं।

75-24 जुलाई को सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कड़ा संदेश दिया। अमेरिकी दबाव के बावजूद मोदी सरकार ने WTO प्रोटोकॉल रूल के समर्थन से साफ इनकार कर दिया। मोदी सरकार ने कहा कि इस प्रोटोकॉल का समर्थन करने के बाद देश में गरीबों के लिए चल रहे खाद्य कार्यक्रमों में अड़चनें आतीं।

76-बीमा सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने विदेशी निवेश की सीमा 26 फीसदी से बड़ाकर 49 फीसदी कर दी। सरकार ने ये भी तय किया कि बीमा कंपनियों का मैनेजमेंट भारतीय प्रमोटरों के ही पास रहेगा। इस फैसले ने देश की बीमा कंपनियों को नया जीवनदान दिया। इसे मोदी सरकार के पहले बड़े आर्थिक फैसले के तौर पर देखा गया।

77-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वो सांसदों पर चल रहे आपराधिक केसों की पड़ताल एक साल के भीतर निपटाएं। चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने दागी नेताओं पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। आपको बता दें कि ADR नाम की संस्था के मुताबिक मौजूदा लोकसभा के 34 फीसदी सांसदों पर आपराधिक केस चल रहा है।

78-देश के हवाई यात्रियों को राहत देते हुए मोदी सरकार ने एक साथ 6 नई एयरलाइंस के लाइसेंस को हरी झंडी दिखाई। इन एयरलाइंस को लाइसेंस देने की प्रक्रिया महीनों से अटकी हुई थी। 6 नई एयरलाइंस में से 3 घरेलू रूट पर उड़ेंगी जबकि 3 अंतरराष्ट्रीय रूट पर।

79-28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MYGOV नाम से वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट के जरिए मोदी सरकार गंगा सफाई, डिजिटल क्रांति जैसे जैसे अहम मुद्दों पर देश के लोगों की राय मांग रही है। इस वेबसाइट पर अब तक देश के हजारों लोग अपनी राय दे चुके हैं।

80-सेना में महिलाओं को ज्यादा अधिकार देते हुए मोदी सरकार ने फैसला किया कि अब महिला अफसरों को पूरी बटालियन की कमांड भी सौंपी जाएगी। पहल ऐसा नहीं था। सरकार के फैसले के बाद अब एविएशन, सिग्नल और इंजीनियर्स बटालियन की कमान महिला अफसर भी संभाल सकेंगी।

81-कभी मोदी को वीजा देने से मना करने वाला अमेरिका और झुकता नजर आया। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से मुलाकात की मोदी के मुरीद जॉन केरी ने हिंदी में सबका साथ-सबका विकास बोलकर सबका ध्यान खींचा। सितंबर में मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले इस मुलाकात को बेहद अहम माना गया।

82-दस्तावेजों को Attested कराने के झंझट से मुक्ति दिलाते हुए मोदी सरकार ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वो सेल्फ सर्टिफिकेशन पर जोर दे। सरकार ने कहा कि तमाम सरकारी कार्रवाइयों में हलफनामों को भी कम से कम करने के तरीके खोजे जाएं। सरकार ने कहा कि गजटेड ऑफिसर से अटेस्ड कराने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

83-4 अगस्त को नरेंद्र मोदी नेपाल यात्रा पर गए। 17 साल बाद कोई भारतीय पीएम द्विपक्षीय वार्ता के लिए नेपाल पहुंचा। भारत ने पन-बिजली योजनाओं के लिए नेपाल सरकार के साथ समझौता किया। भारत ने इस बात पर भी सहमति जताई कि वो 1950 में हुई भारत-नेपाल ट्रीटी पर बातचीत के लिए तैयार है।

84-CSAT परीक्षा पर अहम फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया कि अब मेरिट लिस्ट में अंग्रेजी पेपर के नंबरों को नहीं जोड़ा जाएगा। सरकार ने 2011 में सिविल सर्विसेस की परीक्षा देने वाले छात्रों को एक और मौका दिए जाने की भी बात कही। इस फैसले ने हिंदी भाषा के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी।

85-मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद मोदी सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। राज्यपाल के तौर पर कमला बेनीवाल का कार्यकाल खत्म होने में दो महीने बाकी रहते उन्हें हटाया गया था। ऐसे में विपक्ष ने सरकार पर बदले की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

86-जुवैनाइल जस्टिस एक्ट में बदलाव को मंजूरी देते हुए सरकार ने तय कर दिया कि अब गंभीर अपराधों के मामले में 16 साल से बड़े किशोरों को भी वयस्क की तरह सजा दी जा सकेगी। ये फैसला लेने की जिम्मेदारी सरकार ने जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड पर छोड़ दी कि आरोपी पर मुकदमा बालिग के तौर पर चलाएं।

87-पीएम बनने के बाद 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। लद्दाख में पन बिजली परियोजना का उद्घाटन करते हुए मोदी ने प्रकाश, पर्यावरण और पर्यटन का नारा दिया। यहीं पर मोदी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वो आतंक के नाम पर छद्म युद्ध में लगा हुआ है।

88-जजों की नियुक्ति के लिए राज्यसभा में न्यायिक नियुक्ति आयोग बिल पास होते ही पुराना कॉलेजियम सिस्टम खत्म हो गया। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और पारदर्शिता में कमी के आरोप के चलते कॉलेजियम सिस्टम की आलोचना हो रही थी। अब नए सिस्टम के तहत न्यायिक आयोग सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति करेगा।

89-सरकार ने तय किया कि नक्सल प्रभावित सभी 10 राज्यों में मोबाइल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए करीब दो हजार नए टॉवर भी लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी बीएसएनएल को दी गई है जो पहले ही इन इलाकों में साढ़े तीन सौ टॉवर लगा चुकी है।

90-मोदी ने 15 अगस्त को ही देश से ये वायदा किया कि अगले साल 15 अगस्त तक कोई भी स्कूल ऐसा नहीं होगा जहां बच्चों के लिए शौचालय ना हो। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से ये भी कहा कि वो सांसद निधि का इस्तेमाल स्कूलों में शौचालय बनवाने में करें। ताकि बच्चे शौचालय ना होने की वजह से पढ़ाई बीच में ना छोड़ें।

91-डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार का लक्ष्य 2019 तक हर भारतीय के हाथ में स्मार्टफोन देने का है। मकसद ये कि मोबाइल फोन के जरिए देश का हर नागरिक सरकार की हर योजना के साथ सीधे जुड़ा हो। सरकार की तैयारी ढ़ाई लाख पंचायतों और स्कूलों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने की है।

92-मोदी ने ऐलान किया कि इसी साल 2 अक्टूबर से स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जाएगा। मोदी ने देश से ये वायदा लिया कि 2019 तक देश का हर शहर, हर सड़क और हर गली साफ-सुथरी होगी। उन्होंने कहा कि ये काम सिर्फ सरकार से नहीं हो सकता इसमें लोगों की मदद की भी जरूरत है।

93-मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना का भी ऐलान किया। इस योजना के तहत 2016 तक हर सांसद को अपने इलाके में एक आदर्श गांव बनाना होगा। इसके बाद सांसद को 2019 तक दो और गावों को आदर्श गांव में बदलना होगा। इस योजना का औपचारिक ऐलान 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर होगा।

94-मोदी सरकार ने तय किया कि वो रामसेतु के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देगी। रामसेतु के बीच से जहाजों के लिए रास्ता बनवाने का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस समुद्री रास्ते के पक्ष में दलील ये दी जाती है कि इससे वक्त और पैसे दोनों की बचत होगी। लेकिन सरकार ने कहा कि लोगों की भावनाओं को दरकिनार नहीं किया जाएगा।

95-मना करने के बावजूद कश्मीर के अलगाववादियों से बातचीत के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बैठक रद्द कर दी। मोदी सरकार ने पाकिस्तान से टो दूक कहा कि वो या तो अलगाववादियों से बात कर ले या फिर भारत सरकार से। इस फैसले से मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ये संदेश दिया कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।

96-तबादलों के दौरान ऐसी महिलाओं को तरजीह मिले जो अपने परिवार से अलग, दूसरे शहरों में रह रही हैं। केंद्र सरकार ने खासतौर पर बैंकों को निर्देश दिया कि महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घर के नजदीक ही की जाए ताकि उनमें असुरक्षा की भावना कम हो।

97-योजना आयोग के दिन खत्म होने का ऐलान करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के लोगों से नई संस्था के बारे में सुझाव मांगा। सरकार का कहना था कि 64 साल पुराना, योजना आयोग वक्त के हिसाब से खुद को बदल नहीं पाया। इसलिए एक नई संस्था की जरूरत है। अब ये नई संस्था 21वीं सदी के मुताबिक विकास से जुड़े सुझाव देगी।

98-मोदी सरकार ने तय किया कि उत्तर पूर्वी राज्यों में जमीन से आसमान में मार करने वाली आकाश मिसाइल की 6 स्क्वैड्रन तैनात की जाएगी। ऐसा चीन के लड़ाकू विमानों और ड्रोन की तैनाती के बाद किया गया। सरकार पहले ही तेजपुर और छाबुआ में सुखोई-30 विमान की तैनाती कर चुकी है।

99-देश के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ अहम समझौता किया। अब केंद्र सरकार की मदद से हथकरघा उद्योग का बनाया सामान फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इस नई पहल से बुनकरों का तो फायदा होगा ही, उद्योग की कमाई भी बढ़ेगी।

100-पंद्रह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ‘जन-धन योजना’ का ऐलान किया था। इस योजना के तहत देश के हर नागरिक के पास बैंक अकाउंट होने का लक्ष्य रखा गया। दो हफ्ते के भीतर ही ये योजना पूरे देश में शुरू कर दी गई। 28 अगस्त को योजना के पहले दिन ही एक करोड़ से ज्यादा नए लोगों के बैंक अकाउंट खुले।

शनिवार, 30 अगस्त 2014

वैज्ञानिकों ने हिमालय में ढूंढी कमाल की बूटी रोडिओला / Scientists Discovered in the Himalayas the herb Rodiola


भारतीय वैज्ञानिकों ने हिमालय के ऊपरी इलाके में एक अनोखे पौधे की खोज की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह पौधा एक ऐसी औषधि के रूप में काम करता है जो हमारे इम्युन सिस्टम को रेग्युलेट करता है, हमारे शरीर को पर्वतीय परिस्थितियों के अनुरूप ढलने में मदद करता है और हमें रेडियोऐक्टिविटी से भी बचाता है। यह खोज सोचने पर मजबूर करती है कि क्या रामायण की कहानी में लक्ष्मण की जान बचाने वाली जिस संजीवनी बूटी का जिक्र किया गया है, वह हमें मिल गई है? रोडिओला नाम की यह बूटी ठंडे और ऊंचे वातावरण में मिलती है। लद्दाख में स्थानीय लोग इसे सोलो के नाम से जानते हैं। अब तक रोडिओला के उपयोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। स्थानीय लोग इसके पत्तों का उपयोग सब्जी के रूप में करते आए हैं। लेह स्थित डिफेंस इंस्टिट्यूट ऑफ हाई ऐल्टिट्यूड (डीआईएचएआर) इस पौधे के चिकित्सकीय उपयोगों की खोज कर रहा है। यह सियाचिन जैसी कठिन परिस्थितियों में तैनात सैनिकों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। डीआईएचएआर के निदेशक आर. बी. श्रीवास्तव के अनुसार, रोडिओला में इम्युमॉड्युलैटरी (प्रतिरोध क्षमता बढ़ाना), ऐडप्टोजैनिक (कठिन वातावरण परिस्थितियों में शरीर को ढालना) और रेडियो-प्रोटेक्टिंग क्षमताएं है। इसकी वजह इसमें मौजूद सेकंडरी मेटाबोटिटेस और फोटोऐक्टिव कंपाउंड्स हैं।



सोमवार, 25 अगस्त 2014

सोलह (१६) संस्कार / 16 SANSKARS


-शीतांशु कुमार सहाय
हिन्दू धर्म अथवा सनातन धर्म भारत का सर्वप्रमुख धर्म है। इसमें पवित्र सोलह संस्कार संपन्न किए जाते हैं। हिंदू धर्म की प्राचीनता एवं विशालता के कारण ही उसे 'सनातन धर्म' भी कहा जाता है। बौद्ध, जैन, ईसाई, इस्लाम आदि धर्मों के समान हिन्दू धर्म किसी भी व्यक्ति विशेष द्वारा स्थापित किया गया धर्म नहीं, बल्कि प्राचीन काल से चले आ रहे विभिन्न धर्मों एवं आस्थाओं का बड़ा समुच्चय है। महर्षि वेदव्यास के अनुसार मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक पवित्र सोलह संस्कार संपन्न किए जाते हैं।

गर्भाधान संस्कार - यह ऐसा संस्कार है जिससे हमें योग्य, गुणवान और आदर्श संतान प्राप्त होती है। शास्त्रों में मनचाही संतान के लिए गर्भधारण किस प्रकार करें इसका विवरण दिया गया है। इस संस्कार से कामुकता का स्थान अच्छे विचार ले लेते हैं। यह वैज्ञानिक स्तर पर भी साबित किया जा चुका है।

पुंसवन संस्कार - यह संस्कार गर्भधारण के दो-तीन महीने बाद किया जाता है। मां अपने गर्भस्थ शिशु की ठीक से देखभाल करने योग्य बनाने के लिए यह संस्कार किया जाता है। पुंसवन संस्कार के दो प्रमुख लाभ- पुत्र प्राप्ति और स्वस्थ, सुंदर गुणवान संतान है।

सीमन्तोन्नयन संस्कार - यह संस्कार गर्भ के चौथे, छठवें और आठवें महीने में किया जाता है। इस समय गर्भ में पल रहा बच्च सीखने के काबिल हो जाता है। उसमें अच्छे गुण, स्वभाव और कर्म आएं, इसके लिए मां उसी प्रकार आचार-विचार, रहन-सहन और व्यवहार करती है। भक्त प्रह्लाद और अभिमन्यु इसके उदाहरण हैं।

जातकर्म संस्कार - बालक का जन्म होते ही इस संस्कार को करने से गर्भस्त्रावजन्य दोष दूर होते हैं। नालछेदन के पूर्व अनामिका अंगूली (तीसरे नंबर की) से शहद, घी और स्वर्ण चटाया जाता है।

नामकरण संस्कार - जन्म के बाद ११वें या सौवें दिन नामकरण संस्कार किया जाता है। ब्राrाण द्वारा ज्योतिष आधार पर बच्चे का नाम तय किया जाता है। बच्चे को शहद चटाकर सूर्य केदर्शन कराए जाते हैं। उसके नए नाम से सभी लोग उसके स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

निष्क्रमण संस्कार - निष्क्रमण का अर्थ है बाहर निकालना। जन्म के चौथे महीने में यह संस्कार किया जाता है। हमारा शरीर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जिन्हें पंचभूत कहा जाता है, से बना है। इसलिए पिता इन देवताओं से बच्चे के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। इस संस्कार में शिशु को सूर्य तथा चन्द्रमा की ज्योति दिखाने का विधान है। भगवान् भास्कर के तेज तथा चन्द्रमा की शीतलता से शिशु को अवगत कराना ही इसका उद्देश्य है। इसके पीछे मनीषियों की शिशु को तेजस्वी तथा विनम्र बनाने की परिकल्पना होगी। उस दिन देवी-देवताओं के दर्शन तथा उनसे शिशु के दीर्घ एवं यशस्वी जीवन के लिये आशीर्वाद ग्रहण किया जाता है। जन्म के चौथे महीने इस संस्कार को करने का विधान है। तीन माह तक शिशु का शरीर बाहरी वातावरण यथा तेज धूप, तेज हवा आदि के अनुकूल नहीं होता है इसलिये प्राय: तीन मास तक उसे बहुत सावधानी से घर में रखना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे उसे बाहरी वातावरण के संपर्क में आने देना चाहिए। इस संस्कार का तात्पर्य यही है कि शिशु समाज के सम्पर्क में आकर सामाजिक परिस्थितियों से अवगत हो।

अन्नप्राशन संस्कार - गर्भ में रहते हुए बच्चे के पेट में गंदगी चली जाती है, उसके अन्नप्राशन संस्कार बच्चे को शुद्ध भोजन कराने का प्रसंग होता है। बच्चे को सोने-चांदी के चम्मच से खीर चटाई जाती है। यह संस्कार बच्चे के दांत निकलने के समय अर्थात ६-७ महीने की उम्र में किया जाता है। इस संस्कार के बाद बच्चे को अन्न खिलाने की शुरुआत हो जाती है।

चूड़ाकर्म (मुंडन) संस्कार - बच्चे की उम्र के पहले वर्ष के अंत में या तीसरे, पांचवें या सातवें वर्ष के पूर्ण होने पर बच्चे के बाल उतारे जाते हैं जिसे वपन क्रिया संस्कार, मुंडन संस्कार या चूड़ाकर्म संस्कार कहा जाता है। इससे बच्चे का सिर मजबूत होता है तथा बुद्धि तेज होती है।    

विद्यारंभ संस्कार - जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा का शुरू होना ही विद्यारंभ संस्कार है। गुरु के आश्रम में भेजने के पहले अभिभावक अपने पुत्र को अनुशासन के साथ आश्रम में रहने की सीख देते हुए भेजते थे। विद्यारम्भ संस्कार के क्रम के बारे में हमारे आचार्यो में मतभिन्नता है। कुछ आचार्यो का मत है कि अन्नप्राशन के बाद विद्यारम्भ संस्कार होना चाहिये तो कुछ चूड़ाकर्म के बाद इस संस्कार को उपयुक्त मानते हैं। मेरी राय में अन्नप्राशन के समय शिशु बोलना भी शुरू नहीं कर पाता है और चूड़ाकर्म तक बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति जगने लगती है। इसलिये चूड़ाकर्म के बाद ही विद्यारम्भ संस्कार उपयुक्त लगता है। विद्यारम्भ का अभिप्राय बालक को शिक्षा के प्रारम्भिक स्तर से परिचित कराना है। प्राचीन काल में जब गुरुकुल की परम्परा थी तो बालक को वेदाध्ययन के लिये भेजने से पहले घर में अक्षर बोध कराया जाता था। माँ-बाप तथा गुरुजन पहले उसे मौखिक रूप से श्लोक, पौराणिक कथायें आदि का अभ्यास करा दिया करते थे ताकि गुरुकुल में कठिनाई न हो। हमारा शास्त्र विद्यानुरागी है। शास्त्र की उक्ति है सा विद्या या विमुक्तये अर्थात् विद्या वही है जो मुक्ति दिला सके। विद्या अथवा ज्ञान ही मनुष्य की आत्मिक उन्नति का साधन है। शुभ मुहूर्त में ही विद्यारम्भ संस्कार करना चाहिये।

कर्णवेध संस्कार - इसका अर्थ है- कान छेदना। परंपरा में कान और नाक छेदे जाते थे। यह संस्कार जन्म के छह माह बाद से लेकर पांच वर्ष की आयु के बीच किया जाता था। यह परंपरा आज भी कायम है। इसके दो कारण हैं, एक- आभूषण पहनने के लिए। दूसरा- कान छेदने से एक्यूपंक्चर होता है। इससे मस्तिष्क तक जाने वाली नसों में रक्त का प्रवाह ठीक होता है।

यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार -  उप यानी पास और नयन यानी ले जाना। गुरु के पास ले जाने का अर्थ है उपनयन संस्कार। बालक को जनेऊ पहनाकर गुरु के पास शिक्षा अध्ययन के लिए ले जाया जाता था। आज भी यह परंपरा है। जनेऊ में तीन सूत्र होते हैं। ये तीन देवता- ब्रrा, विष्णु, महेश के प्रतीक हैं। फिर हर सूत्र के तीन-तीन सूत्र होते हैं। ये सब भी देवताओं के प्रतीक हैं। आशय यह कि शिक्षा प्रारंभ करने के पहले देवताओं को मनाया जाए। जब देवता साथ होंगे तो अच्छी शिक्षा आएगी ही।

वेदारंभ संस्कार -  ज्ञानार्जन से सम्बन्धित है यह संस्कार। वेद का अर्थ होता है ज्ञान और वेदारम्भ के माध्यम से बालक अब ज्ञान को अपने अन्दर समाविष्ट करना शुरू करे यही अभिप्राय है इस संस्कार का। शास्त्रों में ज्ञान से बढ़कर दूसरा कोई प्रकाश नहीं समझा गया है। स्पष्ट है कि प्राचीन काल में यह संस्कार मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखता था। यज्ञोपवीत के बाद बालकों को वेदों का अध्ययन एवं विशिष्ट ज्ञान से परिचित होने के लिये योग्य आचार्यो के पास गुरुकुलों में भेजा जाता था। वेदारम्भ से पहले आचार्य अपने शिष्यों को ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करने एवं संयमित जीवन जीने की प्रतिज्ञा कराते थे तथा उसकी परीक्षा लेने के बाद ही वेदाध्ययन कराते थे। असंयमित जीवन जीने वाले वेदाध्ययन के अधिकारी नहीं माने जाते थे। हमारे चारों वेद ज्ञान के अक्षुण्ण भंडार हैं।

केशांत संस्कार - अर्थ है केश यानी बालों का अंत करना, उन्हें समाप्त करना। विद्या अध्ययन से पूर्व भी केशांत किया जाता है। मान्यता है गर्भ से बाहर आने के बाद बालक के सिर पर माता-पिता के दिए बाल ही रहते हैं। इन्हें काटने से शुद्धि होती है। शिक्षा प्राप्ति के पहले शुद्धि जरूरी है, ताकि मस्तिष्क ठीक दिशा में काम करे।

समावर्तन संस्कार -  अर्थ है फिर से लौटना। आश्रम में शिक्षा प्राप्ति के बाद ब्रrाचारी को फिर दीन-दुनिया में लाने के लिए यह संस्कार किया जाता था। इसका आशय है ब्रrाचारी को मनोवैज्ञानिक रूप से जीवन के संघर्षो के लिए तैयार करना।

विवाह संस्कार - वि यानी विशेष रूप से, वहन यानी ले जाना। विवाह का अर्थ है पुरुष द्वारा स्त्री को विशेष रूप से अपने घर ले जाना। सनातन धर्म में विवाह को समझौता नहीं संस्कार कहा गया है। यह धर्म का साधन है। दोनों साथ रहकर धर्म के पालन के संकल्प के साथ विवाह करते हैं। विवाह के द्वारा सृष्टि के विकास में योगदान दिया जाता है। इसी से व्यक्ति पितृऋण से मुक्त होता है। विवाहाग्नि संस्कार विवाह के पहले तक पिता द्वारा जलाई गई अग्नि में आहूति दी जाती थी। विवाह के साथ ही व्यक्ति स्वयं अपनी अग्नि घर में प्रज्‍जवलित करता था। पति-पत्नी दोनों सुबह, दोपहर और शाम को इसमें घी और दूध की आहूति देते थे। विवाह के बाद अपनी अलग अग्नि जलाने का अर्थ है अपना अलग चूल्हा करना। यानी अपनी जिम्मेदारियां स्वयं उठाना। आज भी घर का बंटवारा होने का मतलब दो चूल्हे होना लिया जाता है। हमारे शास्त्रों में आठ प्रकार के विवाहों का उल्लेख है- ब्राह्म,  दैव,  आर्ष,  प्रजापत्य,  आसुर,  गन्धर्व (Love Marriage),  राक्षस एवं  पैशाच। वैदिक काल में ये सभी प्रथाएं प्रचलित थीं। समय के अनुसार इनका स्वरूप बदलता गया। वैदिक काल से पूर्व जब हमारा समाज संगठित नहीं था तो उस समय उच्छृंखल यौनाचार था। हमारे मनीषियों ने इस उच्छृंखलता को समाप्त करने के लिये विवाह संस्कार की स्थापना करके समाज को संगठित एवं नियमबद्ध करने का प्रयास किया। आज उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि हमारा समाज सभ्य और सुसंस्कृत है।

अंत्येष्टि संस्कार - इसका अर्थ है अंतिम यज्ञ। आज भी शवयात्रा के आगे घर से अग्नि जलाकर ले जाई जाती है। इसी से चिता जलाई जाती है। आशय है विवाह के बाद व्यक्ति ने जो अग्नि घर में जलाई थी उसी से उसके अंतिम यज्ञ की अग्नि जलाई जाती है। मृत्यु के साथ ही व्यक्ति स्वयं इस अंतिम यज्ञ में होम हो जाता है। हमारे यहां अंत्येष्टि को इसलिए संस्कार कहा गया है कि इसके माध्यम से मृत शरीर नष्ट होता है। इससे पर्यावरण की रक्षा होती है। अन्त्येष्टि को अंतिम अथवा अग्नि परिग्रह संस्कार भी कहा जाता है। आत्मा में अग्नि का आधान करना ही अग्नि परिग्रह है। धर्म शास्त्रों की मान्यता है कि मृत शरीर की विधिवत् क्रिया करने से जीव की अतृप्त वासनायें शान्त हो जाती हैं। हमारे शास्त्रों में बहुत ही सहज ढंग से इहलोक और परलोक की परिकल्पना की गयी है। जब तक जीव शरीर धारण कर इहलोक में निवास करता है तो वह विभिन्न कर्मो से बंधा रहता है। प्राण छूटने पर वह इस लोक को छोड़ देता है। उसके बाद की परिकल्पना में विभिन्न लोकों के अलावा मोक्ष या निर्वाण है। मनुष्य अपने कर्मो के अनुसार फल भोगता है। इसी परिकल्पना के तहत मृत देह की विधिवत क्रिया होती है।

रविवार, 24 अगस्त 2014

चौंसठ कलाओं में निपुण भगवान श्रीकृष्ण व बलराम / Sixty-four Arts Expert Lord Krishna and Balram



-शीतांशु कुमार सहाय
श्रीकृष्ण और बलराम जगत के स्वामी हैं। दोनों भाइयों ने केवल गुरु के एक बार बोलनेभर से ही 64 दिन-रात में 64 अद्भुत कलाओं को सीख लिया। श्रीकृष्ण का सांसारिक धर्म का पालन कर गुरुकुल जाना, वहाँ अद्भुत 64 कलाओं व विद्याओं को सीखने के पीछे भी असल में गुरुसेवा व ज्ञान की अहमियत दुनिया के सामने उजागर करने की ही एक लीला थी। यह इस बात से भी जाहिर होता है कि साक्षात् जगतपालक विष्णु के अवतार होने से श्रीकृष्ण स्वयं ही सारे गुण, ज्ञान व शक्तियों के स्रोत थे। सारी विद्याएँ व ज्ञान उनसे ही निकला है और वे स्वयंसिद्ध है, फिर भी उन दोनों ने मनुष्य की तरह बने रहकर उन्हें छुपाए रखा। पुस्तकीय ज्ञान से व्यक्ति पैसा और सम्मान तो बटोर सकता है, किंतु मन की शांति नहीं। शांति के लिए अहम है– सेवा। खुद की कोशिशों से बटोरा ज्ञान अहंकार पैदा कर सकता है व अधूरापन भी, किंतु गुरु सेवा से पाया ज्ञान इन दोषों से बचाने के साथ संपूर्ण, विनम्र व यशस्वी बना देता है। श्रीकृष्ण व बलराम ने भी अंवतीपुर (आज का उज्जैन) में गुरु संदीपन से केवल 64 दिनों में ही गुरु सेवा व कृपा से 64 कलाओं में दक्षता हासिल की। गुरु से मिले इन कलाओं और ज्ञान के अक्षय व नवीन रहने का आशीर्वाद 'श्रीमद्भगवद्गगीता' के रूप में आज भी जगद्गुरु श्रीकृष्ण के साक्षात् ज्ञानस्वरूप का दर्शन कराता है। श्रीमद्भगवद्गगीता हर युग में जीने की कला उजागर करनेवाला विलक्षण धर्मग्रंथ है। गुरु संदीपन ने श्रीकृष्ण व बलराम को सारे वेद, उनका गूढ़ रहस्य बतानेवाले शास्त्र, उपनिषद, मंत्र व देवताओं से जुड़े ज्ञान, धनुर्वेद, स्मृति सहित सारे धर्मशास्त्रों, तर्कविद्या या न्यायशास्त्र का ज्ञान दिया। संधि, विग्रह, यान, आसन, द्वैध व आश्रय जैसे 6 रहस्योंवाली राजनीति भी सिखाई।


64 प्रकार की कलाएँ ये हैं---
1- गानविद्या  2- विभिन्न प्रकार के वाद्य बजाना  3- नृत्य  4- नाट्य  5- चित्रकारी   6- बेल-बूटे बनाना  7- चावल और पुष्पादि से पूजा के उपहार की रचना करना  8- फूलों की सेज बनान  9- दाँत, वस्त्र और अंगों को रंगना  10- मणियों की फर्श बनाना  11- शय्या-रचना  12- जल को बाँध देना  13- विचित्र सिद्धियाँ दिखलाना  14- माला आदि बनाना  15- कान और चोटी के फूलों के गहने बनाना  16- कपड़े और गहने बनाना  17- फूलों के आभूषणों से शृँगार करना  18- कानों के पत्तों की रचना करना  19- सुगन्धित वस्तुएँ- इत्र, तैल आदि बनाना  20- इंद्रजाल-जादूगरी  21- चाहे जैसा वेष धारण कर लेना  22- हाथ की फुर्ती कें काम  23- विभिन्न प्रकार के खाने की वस्तुएँ बनाना  24- तरह-तरह पीने के पदार्थ बनाना  25- सूई का काम  26- कठपुतली बनाना, नाचना  27- पहेली  28- प्रतिमा आदि बनाना  29- कूटनीति  30- ग्रंथों के पढ़ाने की चातुरी  31- नाटक, आख्यायिका आदि की रचना करना  32- समस्यापूर्ति करना  33- पट्टी, बेंत, बाण आदि   नाना  34- गलीचे, दरी आदि बनाना  35- बढ़ई की कारीगरी  36- गृह आदि बनाने की कारीगरी  37- सोने, चाँदी आदि धातु तथा हीरे-पन्ने आदि रत्नों की परीक्षा  38- सोना-चाँदी आदि बना लेना  39- मणियों के रंग को पहचानना  40- खानों की पहचान  41- वृक्षों की चिकित्सा  42- भेड़, मुर्गा, बटेर आदि को लड़ाने की रीति  43- तोता-मैना आदि की बोलियाँ बोलना  44- उच्चाटनकी विधि  45- केशों की सफाई का कौशल  46- मुट्ठी की चीज या मनकी बात बता देना  47- म्लेच्छ-काव्यों को समझ लेना  48- विभिन्न देशों की भाषा का ज्ञान  49- शकुन-अपशकुन जानना, शुभाशुभ बतलाना  50- नाना प्रकार के मातृकायन्त्र बनाना  51- रत्नों को नाना प्रकार के आकारों में काटना  52- सांकेतिक भाषा बनाना  53- मन में रचना करना  54- नयी-नयी बातें निकालना  55- छल से काम निकालना  56- समस्त कोशों का ज्ञान  57- समस्त छन्दों का ज्ञान  58- वस्त्रों को छिपाने या बदलने की विद्या  59- द्यू्त क्रीड़ा  60- दूर के मनुष्य या वस्तुओं का आकर्षण  61- बालकों के खेल  62- मन्त्रविद्या  63- विजय प्राप्त करानेवाली विद्या  64- बेताल आदि को वश में रखने की विद्या।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

दो तरह के श्रीकृष्णाष्टकम् के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है / Two Srikrishnashtkm




श्रीकृष्णाष्टकम्

वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

अतसीपुष्पसङ्काशं हार नूपुर शोभितम् ।
रत्नकङ्कण केयूरं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

कुटिलालकसंयुक्तं पूर्णचन्द्र निभाननम् ।
विलसत्कुण्डलधरं कृष्णं वन्दे जगद्गुरम् ॥

मन्दारगन्धसंयुक्तं चारुहासं चतुर्भुजम् ।
बर्हिपिञ्छाव चूडाङ्गं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

उत्फुल्लपद्मपत्राक्षं नील जीमूत सन्निभम् ।
यादवानां शिरोरत्नं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

रुक्मिणीकेलिसंयुक्तं पीताम्बर सुशोभितम् ।
अवाप्त तुलसी गन्धं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

गोपिकानां कुचद्वन्द कुङ्कुमाङ्कित वक्षसम् ।
श्रीनिकेतं महेष्वासं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

श्रीवत्साङ्कं महोरस्कं वनमाला विराजितम् ।
शङ्खचक्रधरं देवं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ॥

कृष्णाष्टकमिदंपुण्यं प्रातरुत्थाय यः पठेत् ।
कोटिजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यति ॥

श्रीकृष्णाष्टकं 

भजे ब्रजैकमण्डनं समस्तपापखण्डनं
स्वभक्तचित्तरञ्जनं सदैवनन्दनन्दनम।
सुपिच्छगुच्छमस्तकं सुनादवेणुहस्तकं
अनङ्गरङ्गसागरं नमामिकृष्णनागरम्।।१।।

मनोजगर्वमोचनं विशाललोललोचनं
विघूतगोपशोचनं भजामिपद्यचक्षुषम्।
करारविन्दभूषणं स्मितावलोकसुन्दरं
महेन्द्रमानदारणं नमामिकृष्णवारणम्।।२।।

कदम्बपुष्पकुण्डलं सुचारुगण्डमण्डलं
ब्रजाङ्गनैकवल्लभं नमामि कृष्णदुर्लभम्।
यशोदया समोदया सगोपया दयानिधि
उदूखले कृतग्रहं नमामि नन्दनन्दनम्।।३।।

नवीनगोपनागरं नवीनकेलिमन्दिरं
नवीनमेघसुन्दरं भजे ब्रजैकसुन्दरम्।
सदैवपादपङ्कजं मदीयमानसेनिजं
दधातुनन्दबालक: समस्तभक्तपालक:।।४।।

समस्तगोपनन्दनं हृदम्बुजैकमोदनं
नमामिकुञ्जमध्यगं प्रसन्नभानुशोभनम् !
निकामकामदायकं दृगन्तचारुसायकं
रसालवेणुगायकं नमामिकुञ्जनायकं !!

भुवोभरावतारकं भवाब्धिकर्णधारकं
यशोमतीकिशोरकं नमामिचित्तचोरकम् !
दृगन्तकान्तभंगिनं सदासदालसंगिनं
दिनेदिनेनवंनवं नमामिनन्दसम्भवं !!

गुणाकरं सुखाकरं कृपाकरं कृपापरं
सुरद्विषन्निकन्दनं नमामिगोपनन्दनं !
नवीनगोपनागरं नवीनकेलिलं पटम्
नमामिमेघसुन्दरं तदित्प्रभालसत्पटम् !!

विदग्धगोपिकामनोमनोज्ञतल्पशायिनं
नमामिकुञ्जकानेन प्रवृद्धवन्हिपयिनं !
यदातदा यथातथा तथैवकृष्णसत्कथा
मयासदैवगीयतां तथाकृपाविधीयताम् !!

प्रमाणिकाष्टकद्वयं जपत्यधीत्ययःपुमान्
भवेत्सनन्दनन्दनेभवेभवेसुभक्तिमान् !

375 साल का हुआ चेन्नै / 375 YEARS OLD CHENNAI


पुराने समय में मद्रास के नाम से मशहूर चेन्नई शहर शुक्रवार 22 अगस्त को 375 वर्ष का हो गया। दक्षिण भारत में स्थित इस ऐतिहासिक तटीय शहर के जन्मदिन के मौके पर उत्सव मनाया जा रहा है। इस शहर के जन्मदिवस के अवसर पर इतिहासकारों सहित स्वयंसेवकों के एक समूह के जरिए 17 अगस्त के बाद से ही कार्यक्रमों की एक लंबी सूची तैयार की जा रही थी। इस शहर की स्थापना 22 अगस्त 1639 को की गयी थी। ब्रिटिश युग के समय की बहुत सारी यादें और उस दौर की दुनिया का आकर्षण इस शहर के साथ जुड़ा हुआ है। वर्ष 1996 में डीएमके सरकार द्वारा इस शहर का नाम मद्रास से बदलकर चेन्नई रखा गया था। पुराने समय का शांत शहर आज गंगनचुंबी इमारतों, शहर की सीमा बढ़ाते हुए बहुत सारे मॉल, आईटी कार्यालयों के बनने के बाद एक हलचल भरे महानगर में बदल गया है।

चेन्नै सेण्ट्रल रेलवे स्टेशन

मद्रास उच्च न्यायालय

कॉरपोरेशन ऑफ चेन्नै


गुरुवार, 7 अगस्त 2014

बैंक के बचत खाते पर ब्याज की गणना करें / Calculate Interest On Savings Bank Account


अधिकतर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि बैंक उनके बचत खाते पर ब्याज की गणना कैसे करता है। पिछले वर्ष तक प्रत्येक बैंक में ब्याज की दर समान थी जब तक कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्तूबर 2011 में ब्याज की दर को विनियमित नहीं किया था। प्रत्येक बैंक अब अपनी बचत खाता ब्याज दर निश्चित करने के लिए स्वतंत्र है, विषय की एकरूपता रू.1लाख तक बरकरार रखी गई है। एक बैंक, बचत बैंक में जमा 1 लाख रुपये से अधिक की राशि पर विभेदक ब्याज दरें प्रदान कर सकती है। हालांकि, अनिवासी (बाहरी) लेखा योजना एवं साधारण अनिवासियों के लिए ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। कितनी पुरानी दरों की गणना की गई है? पहले, अप्रैल 1, 2010 तक बैंक ब्याज दरों की गणना अलग विधि द्वारा करते थे। यह प्रत्येक महीने के 10वें और अंतिम दिन के बीच खाते में उपलब्ध न्यूनतम शेष राशि पर आधारित था। यह विधि ग्राहकों के लिए लाभदायक नहीं थी जैसे कि उदाहरण के लिए यदि आपने अपने बचत खाते में रू. 2,00,000, 4% की दर से पूरे महीने के लिए रखे महीने की 26 तारीख आपने रू.1,80,000 निकाल लिए। आपको केवल रू.20,000 पर ब्याज मिलेगा जो सिर्फ रू. 65 है। वर्तमान ब्याज दरों की गणना कैसे की जाती है? नई विधि के अनुसार ब्याज ड्रोन की गणना आपकी समापन राशि पर दैनिक आधार पर की जाती है। हालांकि, संचित ब्याज का तिमाही या छमाही में भुगतान किया जाता है जो बैंक पर निर्भर करता है। आरबीआई, एसबी ब्याज दरों को तिमाही आधार पर उधा देने की आशा करता है। नई विधि किस तरह लाभदायक है, यहाँ तुलना दी गई है यदि आप उसी उदाहरण को देखें जिसकी चर्चा हमने ऊपर की है, तो नई विधि द्वारा ब्याज की गणना के अनुसार रू. 2 लाख की राशि पर 4% की दर से 30 दिनों का ब्याज रू.657 हो जाएगा।
मासिक ब्याज = राशि (दैनिक शेष) X (दिनों की संख्या) X ब्याज / वर्ष में दिनों की संख्या. =200000X30X4/100X365 = रू. 657 राशि=200000 दिनों की संख्या=30 ब्याज= 4/100 वर्ष में दिनों की संख्या= 365
नई विधि निश्चित रूप से खाता धारकों के लिए लाभदायक है। अविनियमन के कारण एसबी जमा दरों में वृद्धि हेतु बैंकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

सोमवार, 4 अगस्त 2014

मुर्गा खाने से जा सकती है जान, हो जायें सावधान! / Cock May be Eating Out, Be Careful Go!


अगर आप मुर्गा खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइये! आपका ये शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। बीमार पड़ने पर एंटीबायटिक दवाओं का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरोमेंट यानी सीएसई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पोल्ट्री फॉर्म में चूजों को जल्दी बड़ा करने और वजन बढ़ाने के लिए एंटीबायटिक दिये जाते हैं। सीएसई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पोल्ट्री फॉर्म में चूजों को जल्द-से-जल्द बड़ा करने और उनका वजन बढ़ाने के लिए उन्हें एंटीबायटिक दिये जाते हैं, जो उनके जरिये चिकन खानेवाले लोगों के शरीर में पहुँचता है। ऐसे में बीमार पड़ने पर अगर डॉक्टर आपको एंटीबायटिक दवा देते हैं तो मुमकिन है कि उनका आप पर कोई असर न हो; क्योंकि एंटीबायटिक वाले मुर्गा खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और इसीलिए एंटीबायटिक दवाएं हम पर बेअसर हो सकती हैं। दवा का असर नहीं होने की वजह से आपकी बीमारी बढ़ सकती है और जानलेवा तक हो सकती है।
सीएसई ने ऐसे किया सर्वे---
सीएसआई ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से चिकन के 70 नमूने लिये। इनमें एंटीबायटिक की मौजदगी जानने के लिए टेस्ट किया गया। 40 प्रतिशत सैंपल में एंटीबायटिक के अंश मिले। 17 प्रतिशत सैंपल में एक से ज्यादा तरह के एंटीबायटिक मिले।
चिकन में एंटीबायटिक क्यों है खतरनाक---
आपको बता दें कि हमारे देश में एंटीबायटिक की बिक्री पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है और न ही चिकन में एंटीबायटिक के अंश की कोई सीमा तय है। इसलिए पोल्ट्री मालिक बिना सोचे-समझे चूजों को एंटीबायटिक दवाएं देते हैं। मुर्गा में मौजूद ये एंटीबायोटिक दवाएं इंसान के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देती हैं। ऐसी हालत में बीमारी होने पर दवा का असर कम होने की आशंका बढ़ जाती है। दवा का असर न होने की वजह से बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरोमेंट की माँग है कि पोल्ट्री इंडस्ट्री में एंटीबायटिक की बिक्री पर रोक लगे।

शनिवार, 2 अगस्त 2014

मैत्री दिवस की शुभकामनाएँ! / Happy Friendship Day!



मित्रता वह रिश्ता है जिसे हम स्वयं बनाते हैं। दोस्त या मित्र हम खुद चुनते हैं। मित्रता का दिन यानी मैत्री दिवस (फ्रेंडशिप डे) विश्वभर में मनाया जा रहा है। वैसे तो सप्ताह भर पहले से ही फ्रेंडशिप वीक को लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। पर, अगस्त के पहले रविवार को ही मैत्री दिवस को विशेष तरीके से मनाया जाता हैं। मेरी ओर से मैत्री दिवस की पूर्व सन्घ्या पर सभी मित्रों को उत्तरोत्तर विकास की शुभकामनाएँ! आज भले ही हमारे फेसबुक फ्रेंड, कॉलेज फ्रेंड, स्कूल फ्रेंड व ट्यूशन फ्रेंड बनते हैं लेकिन चुनना होगा इनमें से कि कौन वास्तव में मित्र है। जो दिल के सबसे करीब हो और दोस्ती की मर्यादा कायम रख सके, वही असल मित्र है। मालूम ही है आपको कि दोस्ती के तार दिल से ही जुड़े होते हैं।

बच्चों को पढ़ाई जाए गीता और महाभारत / Children Should be Taught the Gita and the Mahabharata


-शीतांशु कुमार सहाय
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एआर दवे ने यह सुझाव दिया कि 'भगवद्गीता' और 'महाभारत' को पहली कक्षा से ही छात्रों को पढ़ाना शुरू कर देना चाहिए। न्यायाधीश ने नई दिल्‍ली में शनिवार 2 अगस्त 2014 को कहा कि भारतीय को अपनी पुरानी परंपराओं की ओर लौटना चाहिए और बच्‍चों को शुरुआती उम्र में ही महाभारत और भगवद्गीता पढ़ाई जानी चाहिए। वह 'भूमंडलीकरण के दौर में समसामायिक मुद्दे और मानवाधिकारों के समक्ष चुनौतियाँ' विषय पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। दवे ने कहा-- ''जो लोग बहुत धर्मनिरपेक्ष हैं या तथाकथित तौर पर धर्मनिरपेक्ष हैं, वह इस बात से सहमत नहीं होंगे लेकिन अगर मैं भारत का तानाशाह होता तो मैं गीता और महाभारत क्‍लास वन की पढ़ाई में शामिल करवाता। यही वह तरीका है, जिससे आप सीख सकते हैं कि जिंदगी कैसे जी जाए। मुझे नहीं पता कि लोग मुझे धर्मनिरपेक्ष कहते हैं या नहीं लेकिन अगर कोई चीज कहीं अच्‍छी है तो हमें उसे लेने से गुरेज नहीं करना चाहिए।'' न्यायाधीश एआर दवे ने कहा कि सभी की अच्छाई को बाहर लाकर हम हर जगह हिंसा रोक सकते हैं और उसके लिए हमें अपनी जड़ों की ओर वापस जाना होगा। यह सम्मेलन गुजरात लॉ सोसाइटी ने आयोजित की थी। जस्टिस दवे ने पहली क्लास से ही बच्चों को भगवद् गीता और महाभारत पढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि जो बहुत ज्यादा तथाकथित धर्मनिरपेक्ष है वह सहमत नहीं होगा।
गुरु-शिष्‍य परंपरा से दूर होगा आतंकवाद / Guru-disciple Tradition will be away from Terrorism---
न्यायाधीश एआर दवे ने कहा, "गुरु-शिष्‍य परंपरा खत्‍म हो चली है। अगर यह परंपरा बनी रहती तो हमें हिंसा या आतंकवाद जैसी समस्‍याओं का सामना नहीं करना पड़ता। हम दुनियाभर में आतंकवाद के मामले देख रहे हैं। इनमें से अधिकतर देश लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था वाले हैं। अगर लोकतंत्र में सभी लोग अच्‍छे हों तो वे जाहिर तौर पर किसी अच्‍छे को ही चुनेंगे। फिर वो शख्‍स किसी को नुकसान पहुँचाने के बारे में नहीं सोचेगा।"

बुधवार, 30 जुलाई 2014

रेडियोएक्टिव हैं राँची की चट्टानें, रहना अस्वास्थ्यकर / Ranchi Rocks are Radioactive, Remain Unhealthy

राँची का टैगोर हिल

-शीतांशु कुमार सहाय
झारखण्ड की राजधानी राँची की एक सड़क का नाम ‘रेडियम रोड’ यूँ ही नहीं है। इसके नामकरण के पीछे की एक बड़ी वजह है कि राँची की चट्टानें और मिट्टी रेडियोएक्टिव हैं। क्योटो विश्वविद्यालय के रिसर्च रिएक्टर इंस्टीट्यूट की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार राँची में पोटैशियम और थोरियम का कॉन्सन्ट्रेशन बहुत अधिक है। राँची की मिट्टी में रेडियम भी मौजूद है। भूगर्भशास्त्री डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि राँची में यूरेनियम पाये जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता; क्योंकि एक रिपोर्ट में राँची में यूरेनियम की मौजूदगी की संभावना जतायी गयी है। इस प्रकार राँची में रहना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यन्त हानिकारक है।
फेफड़े का कैंसर होने की संभावना--
डॉ. नीतीश प्रियदर्शी के अनुसार, क्योटो विश्वविद्यालय के शोध में राँची को रेडियोएक्टिविटी के लिहाज से डेंजर जोन में रखा गया है। राँची में ग्रेनाइट की चट्टानें हैं, वहाँ रेडियोएक्टिविटी का स्तर ज्यादा है। रेडियोएक्टिविटी का स्तर अधिक रहने से फेफड़े का कैंसर और कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहती है। उन्होंने राँची के कुछ चुनिन्दा स्थानों में रेडियोएक्टिव विकिरण की जाँच की थी। कहीं इसका स्तर अधिक और कहीं निर्धारित सीमा से नीचे था।
यों किया जा सकता है हानि को कम--
डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि रेडियोएक्टिविटी के एक्सपोजर को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। पर, घरों में ग्रेनाइट की टाइल्स न लगायी जाये और वेंटीलेशन की सही व्यवस्था हो तो इसका असर बहुत हद तक कम किया जा सकता है। ग्रेनाइट की टाइल्स वाले घरों में रहनेवाले अपेक्षाकृत ज्यादा बीमार रहते हैं। उनमें साँस की अन्य बीमारियाँ भी हो सकती हैं या एलर्जी वाले रोग हो सकते हैं।


योग की साधना से अनेक सिद्धियाँ पायी जा सकती हैं / Do Yoga Can be found Accomplishments

-शीतांशु कुमार सहाय / Sheetanshu Kumar Sahay

योग में अनेक सिद्धियों की चर्चा की गयी है। यदि नियमित और अनुशासनबद्ध रहकर योग की साधना की जाए तो अनेक प्रकार की परा और अपरा सिद्धियाँ पायी जा सकती हैं। सिद्धि शब्द का सामान्य अर्थ है सफलता। सिद्धि अर्थात किसी कार्य विशेष में पारंगत होना। समान्यतया सिद्धि शब्द का अर्थ चमत्कार या रहस्य समझा जाता है लेकिन योगानुसार सिद्धि का अर्थ इंद्रियों की पुष्टता और व्यापकता होती है। सिद्धियाँ दो प्रकार की होती हैं-- एक परा और दूसरी अपरा। विषय संबंधी सब प्रकार की उत्तम, मध्यम और अधम सिद्धियाँ 'अपरा सिद्धि' कहलाती है। यह मुमुक्षुओं के लिए है। इसके अलावा जो स्व-स्वरूप के अनुभव की उपयोगी सिद्धियाँ हैं, वे योगी के लिए उपादेय 'परा सिद्धियाँ' हैं। योग मानता है कि सिद्धियाँ मोक्ष के मार्ग में बाधा न बनें; बल्कि सहायक बनें। जो योगी आम जनता के समक्ष योग के चमत्कार दिखाने लगता है, वह मार्ग से भटका योगभ्रष्ट योगी माना जाता है। योग के अभ्यास में सफलता प्राप्त करने पर साधक के मानसिक धरातल पर काफी अच्छे, उत्कृष्ट एवं अद्भुत अनुभव होते हैं। उन सिद्धियों के नाम हम यहाँ सरलरूप में प्रस्तुत कर रहे हैं जबकि योग में ये अलग नाम से प्रसिद्ध हैं ---
1. आत्मबल की शक्ति : योग के साधक का आत्मबल शक्तिशाली होना आवश्यक है जिससे योग में तेजी से सफलता मिलती है। यम-नियम के अलावा मैत्री, मुदिता, करुणा और उपेक्षा आदि पर संयम करने से आत्मबल की शक्ति प्राप्त होती है।
2. बलशाली व्यक्तित्व : आसनों के करने से शरीर तो पुष्ट होता ही है साथ ही प्राणायाम के अभ्यास से वह बलशाली बनता है। बल में संयम करने से व्यक्ति बलशाली हो जाता है। बलशाली अर्थात जैसे भी बल की कामना करें वैसा बल उस वक्त प्राप्त हो जाता है। जैसे कि उसे हाथीबल की आवश्यकता है तो वह प्राप्त हो जाएगा।
3. निरोध परिणाम सिद्धि : इंद्रिय संस्कारों का निरोध कर उस पर संयम करने से 'निरोध परिणाम सिद्धि'प्राप्त होती है। यह योग साधक के लिए आवश्यक है अन्यथा आगे नहीं बढ़ा जा सकता। उक्त सिद्धि प्राप्ति का अर्थ है कि अब आपके चित्त में चंचलता नहीं रही। नि:श्चल अकंप चित्त में ही सिद्धियों का अवतरण होता है।
4. उपवास शक्ति : योगी कई-कई महीनों तक भूख और प्यास से मुक्त रह सकता है। कंठ के कूप में संयम करने पर भूख और प्यास की निवृत्ति हो जाती है।
5. स्थिरता शक्ति : शरीर और चित्त की स्थिरता आवश्यक है अन्यथा सिद्धियों में गति नहीं हो सकती। कूर्मनाड़ी में संयम करने पर स्थिरता होती है। कंठ कूप में कच्छप आकृति की एक नाड़ी है। उसको कूर्मनाड़ी कहते हैं। कंठ के छिद्र जिसके माध्यम से उदर में वायु और आहार आदि जाते हैं उसे कंठकूप कहते हैं।
6. समुदाय ज्ञान शक्ति : शरीर के भीतर और बाहर की स्थिति का ज्ञान होना आवश्यक है। इससे शरीर को दीर्घकाल तक स्वस्थ और जवान बनाए रखने में मदद मिलती है। नाभिचक्र पर संयम करने से योगी को शरीर स्थित समुदायों का ज्ञान हो जाता है अर्थात कौन-सी कुंडली और चक्र कहाँ है तथा शरीर के अन्य अवयव या अंग की स्थिति कैसी है।
7. चित्त ज्ञान शक्ति : हृदय में संयम करने से योगी को चित्त का ज्ञान होता है। चित्त में ही नए-पुराने सभी तरह के संस्कार और स्मृतियाँ होती हैं। चित्त का ज्ञान होने से चित्त की शक्ति का पता चलता है।
8. पुरुष ज्ञान शक्ति : बुद्धि पुरुष से पृथक है। इन दोनों के अभिन्न ज्ञान से भोग की प्राप्ति होती है। अहंकारशून्य चित्त के प्रतिबिंब में संयम करने से पुरुष का ज्ञान होता है।
9. दिव्य श्रवण शक्ति : समस्त स्रोत और शब्दों को आकाश ग्रहण कर लेता है, वे सारी ध्वनियाँ आकाश में विद्यमान हैं। कर्ण-इंद्रियाँ और आकाश के संबंध पर संयम करने से योगी दिव्यश्रवण को प्राप्त होता है।
10. कपाल सिद्धि : कपाल की ज्योति में संयम करने से योगी को सिद्धगणों के दर्शन होते हैं। मस्तक के भीतर कपाल के नीचे एक छिद्र है, उसे ब्रह्मरंध्र कहते हैं।
11. पंचभूत सिद्धि : पंचतत्वों के स्थूल, स्वरूप, सूक्ष्म, अन्वय और अर्थवत्तव ये पाँच अवस्‍था हैं इसमें संयम करने से भूतों पर विजय लाभ होता है। इसी से अष्टसिद्धियों की प्राप्ति होती है।
12. इंद्रिय शक्ति : ग्रहण, स्वरूप, अस्मिता, अव्वय और अर्थवत्तव नामक इंद्रियों की पाँच वृत्तियों पर संयम करने से इंद्रियों का जय हो जाता है।
13. सर्वज्ञ शक्ति : बुद्धि और पुरुष में पार्थक्य ज्ञान सम्पन्न योगी को दृश्य और दृष्टा का भेद दिखाई देने लगता है। ऐसा योगी संपूर्ण भावों का स्वामी तथा सभी विषयों का ज्ञाता हो जाता है।
14. उदान शक्ति : उदानवायु के जीतने पर योगी को जल, कीचड़ और कंकड़ तथा काँटे आदि पदार्थों का स्पर्श नहीं होता और मृत्यु भी वश में हो जाती है। कंठ से लेकर सिर तक जो व्यापाक है वही उदान वायु है।
15. तेजपुंज शक्ति : समान वायु को वश में करने से योगी का शरीर ज्योतिर्मय हो जाता है। नाभि के चारों ओर दूर तक व्याप्त वायु को समान वायु कहते हैं।
16. भाषा सिद्धि : हमारे मस्तिष्क की क्षमता अनंत है। शब्द, अर्थ और ज्ञान में जो घनिष्ट संबंध है उसके विभागों पर संयम करने से 'सब प्राणियों की वाणी का ज्ञान' हो जाता है।
17. पूर्वजन्म ज्ञान सिद्धि : जाति स्मरण का अभ्यास करने या चित्त में स्थित संस्कारों पर संयम करने से 'पूर्वजन्म का ज्ञान'होने लगता है।
18. मन: शक्ति : ज्ञान की स्थिति में संयम होने पर दूसरे के चित्त का ज्ञान होता है। यदि चित्त शांत है तो दूसरे के मन का हाल जानने की शक्ति हासिल हो जाएगी।
19. अंतर्ध्यान शक्ति : इसे आप गायब होने की शक्ति भी कह सकते हैं। कायागत रूप पर संयम करने से योगी अंतर्ध्यान हो जाता है। फिर कोई उक्त योगी के शब्द, स्पर्श, गंध, रूप, रस को जान नहीं सकता।
20. कर्म सिद्धि : सोपक्रम और निरपक्रम, इन दो तरह के कर्मों पर संयम से मृत्यु का ज्ञान हो जाता है। सोपक्रम अर्थात ऐसे कर्म जिसका फल तुरंत ही मिलता है और निरपक्रम जिसका फल मिलने में देरी होती है। क्रिया, बंध, नेती और धौती कर्म से कर्मों की निष्पत्ति हो जाती है।
21. ज्योतिष शक्ति : ज्योति का अर्थ है प्रकाश अर्थात प्रकाश स्वरूप ज्ञान। ज्योतिष का अर्थ होता है सितारों का संदेश। संपूर्ण ब्रह्माण्ड ज्योति स्वरूप है। ज्योतिष्मती प्रकृति के प्रकाश को सूक्ष्मादि वस्तुओं में न्यस्त कर उस पर संयम करने से योगी को सूक्ष्म, गुप्त और दूरस्थ पदार्थों का ज्ञान हो जाता है।
22. लोक ज्ञान शक्ति : सूर्य पर संयम से सूक्ष्म और स्थूल सभी तरह के लोकों का ज्ञान हो जाता है।
23. नक्षत्र ज्ञान सिद्धि : चंद्रमा पर संयम से सभी नक्षत्रों को पता लगाने की शक्ति प्राप्त होती है।
24. तारा ज्ञान सिद्धि : ध्रुव तारा हमारी आकाश गंगा का केंद्र माना जाता है। आकाशगंगा में अरबों तारे हैं। ध्रुव पर संयम से समस्त तारों की गति का ज्ञान हो जाता है।
25. प्रतिभ शक्ति : प्रतिभ में संयम करने से योगी को संपूर्ण ज्ञानी की प्राप्त होती है। ध्यान या योगाभ्यास करते समय भृकुटि के मध्‍य तोजोमय तारा नजर आता है। उसे प्रतिभ कहते हैं। इसके सिद्ध होने से व्यक्ति को अतीत, अनागत, विप्रकृष्ट और सूक्ष्मातिसूक्ष्म पदार्थों का ज्ञान हो जाता है।
26. परकाय प्रवेश : बंधन के शिथिल हो जाने पर और संयम द्वारा चित्त की प्रवेश निर्गम मार्ग नाड़ी के ज्ञान से चित्त दूसरे के शरीर में प्रवेश करने की सिद्धि प्राप्त कर लेता है। यह बहुत आसान है, चित्त के स्थिरता से शूक्ष्म शरीर में होने का अहसास बढ़ता है। सूक्ष्म शरीर के निरंतर अहसास से स्थूल शरीर से बाहर निकलने की इच्‍छा।
27. उड़ने की शक्ति : शरीर और आकाश के संबंध में संयम करने से लघु अर्थात हलकी रूई जैसे पदार्थ की धारणा से आकाश में गमन कर सकता है।
28. महाविदेह धारणा : शरीर से बाहर मन की स्वाभाविक वृत्ति है उसका नाम 'महाविदेह' धारणा है। उसके द्वारा प्रकाश के आवरणा का नाश हो जाता है। स्थूल शरीर से शरीर के आश्रय की अपेक्षा न रखने वाली जो मन की वृत्ति है उसे 'महाविदेह' कहते हैं। उसी से ही अहंकार का वेग दूर होता है। उस वृत्ति में जो योगी संयम करता है, उससे प्रकाश का ढँकना दूर हो जाता है।

शनिवार, 26 जुलाई 2014

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के सुझावों के लिए जारी किया mygov.nic.in पोर्टल / Prime Minister Narendra Modi Released for Public Suggestions mygov.nic.in Portal


स्वच्छ प्रशासन संचालन में जनता के सुझावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 26 जुलाई 2014 को नयी दिल्ली में mygov.nic.in नामक एक वेबपोर्टल की शुरुआत की। इस जन-केंद्रित मंच का उद्घाटन नई सरकार के 60 दिन पूरे होने के मौके पर किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 60 दिनों में उनकी सरकार का अनभुव यह रहा कि कई लोग राष्ट्र-निर्माण में योगदान करना चाहते हैं और समय एवं ऊर्जा लगाना चाहते हैं। बयान के मुताबिक मोदी ने कहा कि mygov (mygov.nic.in) एक प्रौद्योगिकी आधारित माध्यम है जो नागरिकों को अच्छे कामकाज में योगदान करने का मौका प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा यह मंच लोगों और सरकार के बीच दूरी पाटेगा। लोकतंत्र सरकार में लोगों की भागीदारी के बगैर सफल नहीं हो सकता और यह भागीदारी सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मोदी के अलावा संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंत्रिमंडल सचिव अजित सेठ, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डेइटी) सचिव आरएस शर्मा भी इस पोर्टल की शुरुआत के वक्त मौजूद थे। डेइटी का नैशनल इन्फार्मेशन सेंटर (एनआईसी) इस मंच का कार्यान्वयन और प्रबंधन करेगा। शर्मा ने इस वेबसाइट को पेश करने के बाद कहा कि मायगव नामक पोर्टल पर कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है जिन पर लोग सरकार के साथ अपने विचार साक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल ज्ञान पुस्तकालय बनाने की भी पहल की जा रही है। हम लोगों से राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर उनकी राय और सुझाव मांगेंगे। इस संबंध में जल्द ही हम जानकारी देंगे। शर्मा ने कहा कि यह पोर्टल नागरिकों को चर्चा करने और काम करने दोनों का मौका मिलेगा। किसी भी व्यक्ति के विचार पर भी मंच में चर्चा की जा सकेगी। इसमें सकारात्मक टिप्पणी और विचारों का आदान-प्रदान भी किया जा सकेगा।
फिलहाल छः विषयों पर सुझाव---
फिलहाल पोर्टल प्लेटफार्म पर 6 समूह हैं जिनपर लोग अपने विचार और सुझाव दे रहे हैं। इनमें- स्वच्छ गंगा, बालिका शिक्षा, स्वच्छ भारत, कुशल भारत, डिजिटल भारत और रोजगार सृजन। शर्मा ने कहा कि नागरिक विभिन्न तरह की जिम्मेदारियों में स्वेच्छा से जुड़ने की भी पेशकश कर सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां दे सकते हैं। इन कामों की समीक्षा अन्य सदस्य और विशेषज्ञ करेंगे। मंजूरी मिलने पर ये जिम्मेदारियां मायगव के लोग और अन्य साझा कर सकते हैं जो इसे पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर समूह में ऑनलाइन और जमीनी जिम्मेदारियों का ढांचा है जो लोग स्वयं कर सकते हैं। हर समूह का लक्ष्य है कि लोगों की भागीदारी के जरिए मात्रात्मक बदलाव लाना। शर्मा ने कहा हम तीन महीने में मायगव पर होने वाले काम की समीक्षा करेंगे और आने वाले दिनों में समूह, जिम्मेदारियां और चर्चा विषयों में इजाफा होगा। इस मंच का उपयोग व्यापक जानकारी भंडार के तौर पर किया जा सकेगा। पोर्टल सरकारी परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक आकलन मंच के तौर पर काम कर सकता है, मसलन लोग पूरी हुई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति या सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धता पर टिप्पणी दे सकते हैं।

शनिवार, 19 जुलाई 2014

हाफिज सईद से डॉ. वेदप्रताप वैदिक की मुलाकात और इंटरव्यू / Meeting & Interview by Dr.Ved Pratap Vaidik to Hafiz Sayid


प्रस्तुति- शीतांशु कुमार सहाय / Sheetanshu Kumar Sahay
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक वेदप्रताप वैदिक की मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुई मुलाकात पर देशभर में काफी बवाल मचा हुआ है। इस मुलाकात का पूरा ब्योरा दे रहे हैं स्वयं वैदिक, जो 'दैनिक भास्कर' में प्रकाशित हुआ है। वैदिक की सईद से कैसे मुलाकात हुई, उन्होंने बातचीत में इस आतंकी सरगना से किस तरह के सवाल किए और उसके जवाब क्या रहे। यही सब कुछ है वेदप्रताप वैदिक के इस आलेख और इंटरव्यू में....
''हाफिज सईद से मुलाकात अचानक तय हुई। 2 जुलाई की दोपहर मैं भारत लौटने वाला था। 1 जुलाई की शाम को कुछ पत्रकार मुझसे बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप भारत-विरोधी आतंकवाद का मुद्दा इतनी जोर से उठा रहे हैं तो आप कभी हाफिज सईद से मिले? मैंने कहा- नहीं। उनमें से लगभग सबके पास हाफिज के नंबर थे। उनमें से किसी ने फोन मिलाया और मुलाकात तय हो गई। सुबह 7 बजे इसलिए तय हुई कि मुझे लाहौर हवाई अड्डे पर 10-11 बजे के बीच पहुंचना था। मैंने कह दिया कि अगर मुलाकात देर से तय हुई तो मैं नहीं मिल सकूंगा।
इस मुलाकात के लिए मैंने न तो अपने किसी राजनयिक से संपर्क किया और न ही पा‍किस्तान के किसी नेता या अधिकारी से। इसके पहले पा‍किस्तान के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, विदेश सचिव और अनेक केंद्रीय तथा प्रांतीय नेताओं से मेरी भेंट हो चुकी थी। फौज और विदेश मंत्रालय के अनेक सेवानिवृत्त अधिकारियों से मैं मिल चुका था। मैं पाकिस्तान समेत पड़ोसी देशों में दर्जनों बार जा चुका हूं। पूरे 45 साल से मेरा यात्रा संपर्क बना हुआ है। कई पड़ोसी देशों के लोग, जो मेरे साथ भारत या विदेशों में पढ़ते थे, वे अपने-अपने देश के नेता बन गए हैं। इनमें संपादक व प्रोफेसर भी हैं। पड़ोसी देशों के टीवी चैनलों पर अक्सर मेरे कार्यक्रम होते रहते हैं, वहां के अखबार भी मेरे लेख छापते रहते हैं। पड़ोसी देशों के विश्वविद्यालयों और अकादमिक संस्थानों में आयोजित सेमिनारों में मुझे आमंत्रित किया जाता है। इस बार भी एक भारत-पाक संवाद में मुझे आमंत्रित किया गया था। पेशे से पत्रकार हूं, इसलिए मैं इन अवसरों का उपयोग पत्रकारिता के लिए करता ही हूं। यदि बहुत ही महत्वपूर्ण हो तो उस भेंट को मैं इंटरव्यू के तौर पर लिख देता हूं, वरना अपने लेखों में इनका इस्तेमाल कर लेता हूं।
जब मैंने हाफिज सईद से मिलने की हां भरी तो वह बिलकुल अचानक थी। मेरी पहले से कोई कल्पना नहीं थी। लेकिन जब भेंट तय हो गई तो मैंने सोचा कि चाहे जो भी हो, मुझे उससे मुंबई-हमले के बारे में सीधे सवाल पूछने चाहिए। यह इंटरव्यू किसी खास अखबार के लिए पहले से प्रायोजित नहीं था। इससे पहले मैं अपने स्तंभ में दो-तीन लेख मेरी पा‍किस्तान-यात्रा पर लिख चुका हूं।
मैंने ट्विटर पर न तो हाफिज सईद का फोटो और न ही इंटरव्यू पहले दिया। इंडिया टीवी के एंकर रजत शर्मा ने कहा कि वे हाफिज पर एक घंटे का विशेष कार्यक्रम कर रहे हैं। इसमें आप क्यों नहीं बताते कि वह कैसा है, उसका दिमाग कैसे चलता है? रजत शर्मा और हेमंत शर्मा को मैंने दो-चार दिन पहले पाकिस्तान में सबसे मिलने की बात बताई थी। यदि मुझे मोदी सरकार ने भेजा होता तो अपने पत्रकार-बंधुओं या अपनी पत्नी को भी मैं क्यों बताता? यदि यह भेंट कूटनीतिक या गोपनीय होती तो सदा गोपनीय ही रहती, चाहे फिर मुझे इसकी कितनी ही कीमत चुकानी पड़ती। रजतजी के मांगने पर मैंने उसी समय ई-मेल पर हाफिज के फोटो मंगाए और उन्हें शायद डेढ़-दो घंटे पहले 'फॉरवर्ड' करवाए। दूसरे दिन सिर्फ फोटो वेबसाइट पर डाले। इस भेंट को शब्दों में बयान करता, उसके पहले ही देश में हमारे कुछ नेताओं और चैनलों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
हाफिज सईद के साथ बातचीत के दौरान मुझे इस बात का बहुत आश्चर्य हुआ कि वह मेरे तीखे सवालों से थोड़ा उत्तेजित तो हुआ, लेकिन बौखलाया बिलकुल भी नहीं। इतना भयंकर आतंकवादी संयमित कैसे रह सका? शुरू-शुरू के पांच-सात मिनट मुझे ऐसा जरूर लगा कि वातावरण बहुत तनावपूर्ण है और कहीं ऐसा न हो कि बात एकदम बिगड़ जाए। अनेक बंदूकधारी कमरे के बाहर और अंदर भी खड़े थे। मैं ऐसे दृश्य अफगानिस्तान में प्रधानमंत्री हफीजुल्लाह अमीन के साथ भी 35 साल पहले देख चुका हूं। घंटेभर की बातचीत में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन तू-तू़, मैं-मैं की नौबत नहीं आई। किन्हीं फूहड़ शब्दों का इस्तेमाल नहीं हुआ। सारी बातचीत के बाद मुझे लगता है कि हाफिज सईद का व्यक्तित्व एक पहेली है। बातचीत खत्म होने के बाद वह मुझे कार तक छोड़ने आया। मैं समझता हूं कि अदालतें, सरकार और फौज तो अपना काम करें ही, लेकिन हाफिज जैसे लोगों से किसी न किसी तरह बातचीत जारी रखी जा सकती है। मिजोरम के बागी लालडेंगा से मेरा संपर्क था जिसका फायदा देश को मिला। मेरी इस भेंट पर हंगामा होना अनावश्यक है।''


इंटरव्यू

हाफिज सईद : मैं आपके लेख पढ़ता रहा हूं और आपके टीवी इंटरव्यू भी मैंने देखे हैं। अपने बारे में थोड़ा और बताइए।
वेदप्रताप वैदिक : मैं अखबार और एक न्यूज एजेंसी का संपादक रहा हूं। विदेश नीति और अन्य विषयों पर लगभग दर्जन भर किताबें लिखी हैं। पिछले 50-55 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। आपके देश में पिछले 30-35 साल से बराबर आ रहा हूं। क्या आप मुझे अपने बारे में बताएंगे?
सईद : हां, क्यों नहीं। मेरा जन्म मार्च 1948 में हुआ। मेरे माता-पिता भारत से पाकिस्तान आए थे।

वैदिक : आप क्या बिहार के हैं, मुहाजिर?
सईद : मेरी मां रोपड़ की थीं और पाकिस्तान आकर उन्होंने मुझे जन्म दिया। इस तरह मेरा भारत से भी संबंध है।

वैदिक : यदि भारत से संबंध है तो यह बताइए कि आपने भारत पर ऐसे भयंकर हमले क्यों करवाए?
सईद : यह बेबुनियाद इल्जाम है। जब बंबई के ताज होटल की खबर मैंने टीवी पर देखी तो क्या देखा कि दो घंटे के अंदर ही अंदर मेरा नाम आने लगा। बार-बार आने लगा।

वैदिक : उसकी कुछ वजह तो होगी?
सईद : वजह बस एक ही थी। पिछली सरकार मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई थी। उसका गृहमंत्री रहमान मलिक मेरा दुश्मन था। उसने मुझे जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया।

वैदिक : उनके पास कुछ ठोस सबूत जरूर रहे होंगे?
सईद : सबूत वगैरह कोई नहीं थे। उसे सिर्फ अमेरिका की गुलामी करनी थी। सरकार का दिवाला पिट रहा था। मुझे पकड़कर अमेरिका को खुश कर दिया और बड़ी मदद ले ली। लेकिन मैंने अदालत में सरकार को चारों खाने चित्त कर दिया।

वैदिक : ये आपकी अपनी अदालतें हैं। यदि ये अंतरराष्ट्रीय अदालतें होतीं तो कुछ और बात होती। मैं आपसे पूछता हूं कि अल्लाहताला का कोई कानून आप मानते हैं या नहीं?
सईद : मैं जिहादी हूं।

वैदिक : मैं तो 'जिहादे-अकबर' को मानता हूं। इस ऊंचे जिहाद का मतलब तो मैं यही समझता हूं कि इसमें हिंसा की कोई जगह नहीं।
सईद : आप फिर मुझ पर इल्जाम लगा रहे हैं। मेरा दहशतगर्दी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं हिंसा में विश्वास करता ही नहीं। मैं तो शुद्ध सेवा-कार्य करता हूं। मदरसे चलाता हूं, अनाथों की देखभाल करता हूं और देखिए अभी जो वजीरिस्तान से लाखों लोग भाग रहे हैं, उनकी सेवा सरकार से ज्यादा मेरे संगठन के लोग कर रहे हैं। आप चलें, खुद अपनी आंखों से देखें।

वैदिक : लेकिन आखिर संयुक्त राष्ट्र ने आपके संगठन को गैर-कानूनी क्यों घोषित किया है? अमेरिका ने आपके सिर पर करोड़ों का इनाम क्यों रखा है? भारत सरकार ने आपके खिलाफ ठोस सबूत देकर कई दस्तावेज तैयार किए हैं। उन सबका आपके पास क्या जवाब है?
सईद : (थोड़ा उत्तेजित होकर) जवाब क्या है? सारे जवाब मैं दे चुका हूं। क्या मेरे जवाबों से आप संतुष्ट नहीं हैं?

वैदिक : भारत के खिलाफ आप जबर्दस्त नफरत फैलाते हैं। मैंने खुद टीवी पर आपके भाषण सुने हैं।
सईद : और भारत जो हमारे कश्मीरी भाइयों की हत्या करता है, जो बलूचिस्तान और सिंध में दहशतगर्दी फैलाता है, वह कुछ नहीं? अफगानिस्तान को हमारे खिलाफ भड़काता है।

वैदिक : यह बिलकुल गलत है। हम उस देश की दोस्ताना मदद करते हैं। हिन्दुस्तान की जनता आपके नाम से नफरत करती है। मुंबई के रक्तपात को भुलाना मुश्किल है।
सईद : मैं हिन्दुस्तानियों की गलतफहमी दूर करना चाहता हूं।

वैदिक : इसका तो एक ही तरीका है कि आप अपना जुर्म कबूल करें और उसकी उचित सजा मांगें। यह आपकी बहादुरी होगी। आप यह रास्ता नहीं अपना सकते हैं तो माफी मांगें।
सईद : (थोड़ी ऊंची आवाज में) मैंने जब कोई जुर्म ही नहीं किया तो इन सब बातों का सवाल ही नहीं उठता।

सईद : यह बताइए कि यह नरिंदर मोदी कैसा आदमी है? इसका आना समूचे दक्षिण एशिया के लिए खतरा नहीं है?
वैदिक : इसमें कोई शक नहीं कि नरेन्द्र मोदी बहुत सख्त आदमी हैं, लेकिन मोदी साहब ने अपने चुनाव-अभियान में किसी मुल्क के खिलाफ कुछ नहीं बोला। इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं बोला। देखिए, आते ही उन्होंने अपनी शपथ-विधि में पड़ोसी देशों और खासकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाया।

सईद : क्या बुलाया? बुलाकर बेइज्जत कर दिया। आपकी विदेश सचिव ने कहा कि मोदी ने मियां नवाज को डांट लगाई?
वैदिक : मैंने मियां नवाज, आपके विदेश मंत्री और विदेश सचिव से भी यह पूछा तो उन्होंने ऐसी किसी बात से साफ इंकार किया। यह तो सिर्फ मीडिया की करतूत है।

वैदिक : हम मानते हैं कि भारत-पाक संबंधों की राह में आप सबसे बड़े रोड़े हैं। जरा संबंध सुधरते हैं कि कोई न कोई आतंकवाद की घटना घट जाती है।
सईद : मैं बिलकुल भी रोड़ा नहीं हूं। आपकी यही गलतफहमी दूर करने के लिए मैं एक बार भारत आना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दोनों मुल्कों के ताल्लुकात अच्छे बनें। हम दोनों मुल्कों की तहजीब एक जैसी है। मैं भारत के किसी बड़े जलसे में भाषण (तकरीर) देना चाहता हूं।

वैदिक : मुझसे पाकिस्तान में लोगों ने कहा कि मोदी साहब पाकिस्तान क्यों नहीं आते। अगर आएं तो क्या आप पत्थरबाजी करवाएंगे? प्रदर्शन करेंगे? विरोध करेंगे?
सईद : (थोड़ा रुककर) नहीं, नहीं, हम उनका स्वागत (इस्तकबाल) करेंगे।

वैदिक : मैं तो उल्टा समझ रहा था?
सईद : क्या आपको हम मुसलमानों की मेहमाननवाजी के बारे में पता नहीं है? अगर हमारी सरकार उन्हें बुलाएगी तो वे हमारे मेहमान होंगे।


चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना निर्मित 500वें डब्ल्यूएजी-9एच रेलइंजन भारतीय रेल के बेड़े में शामिल / 500th Locomotive DWAG-9H Built by Chittaranjan Locomotive Works Joins the Fleet of Indian Railways


शीतांशु कुमार सहाय / Sheetanshu Kumar Sahay
कुलभूषण (सदस्य बिजली, रेलवे बोर्ड एवं पदेन सचिव, भारत सरकार) ने चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) का 18 जुलाई 2014 को दौरा किया। उन्होंने चिरेका निर्मित 500वें डब्ल्यूएजी-9एच रेलइंजन को भारतीय रेल के बेड़े में शामिल किया। उन्होंने चिरेका के विभिन्न शॉपों यथा विद्युत लोको परीक्षण शॉप,  लोको एसेम्ब्ली शॉप, कर्षण मोटर शॉप, व्हील शॉप एवं बोगी शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने, चिरेका में इलेक्ट्रिक लोको उत्पादन की समीक्षा की तथा कर्षण मोटर शॉप के अंदर एक नवनिर्मित वातानुकूलित वाइंडिंग सेक्सन एवं व्हील शॉप में एक सीएनसी एक्सल ग्राईंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। बाद में, कुलभूषण ने वीआईपी सेलुन साइडिंग में चिरेका निर्मित 500वें डब्ल्युएजी-9एच रेलइंजन को भारतीय रेल के बेड़े में शामिल करने हेतु आनुष्ठानिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिरेका के महाप्रबंधक सीपी तायल एवं चिरेका के सभी वरीय अधिकारी कुलभूषण के कारखाना परिदर्शन के दौरान साथ रहे। कुलभूषण के साथ उनकी पत्नी उपस्थित थीं। कुलभूषण ने चिरेका के वरीय अधिकारियों तथा चिरेका स्टाफ काउंसिल के सदस्यों के साथ चर्चा की एवं अपने संक्षिप्त वक्तव्य में चिरेका द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की।


मंगलवार, 8 जुलाई 2014

मोदी सरकार का पहला रेल बजट / FIRST RAIL BUDGET OF NARENDRA MODI'S GOVERNMENT


-शीतांशु कुमार सहाय / SHEETANSHU KUMAR SAHAY
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने आज मोदी सरकार का पहला रेल बजट लोकसभा में पेश कर दिया। रेल बजट पेश करते समय रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि भारतीय रेल देश की अग्रणी वाहक और अर्थव्यवस्था की बुनियाद है।
मुख्य बातें इस प्रकार हैं---
-मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर जल्द बुलेट ट्रेन चलाने का इरादा।
-नौ प्रमुख महानगरों तथा विकास केंद्रों को जोड़ने वाली उच्च गति की रेलगाड़ियां चलाने के लिए हीरक चतुभरुज की स्थापना।
-चुनिंदा नौ सेक्टरों में 160 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाना।
-रेलगाड़ियों में सुरक्षा के लिए तैनात रेल सुरक्षा बल के कर्मियों को मोबाइल फोन मुहैया कराया जाएगा जिससे संकट के समय यात्री उनसे संपर्क कर सकें।
-ऑनलाइन टिकट बुकिंग क्षमता बढ़ाई जाएगी और प्रति मिनट 7200 टिकट जारी की जाएंगी तथा एक साथ 1,20,000 लोग इंटरनेट से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
-इंटरनेट के माध्यम से प्लेटफॉर्म और अनारक्षित टिकट भी हासिल किये जा सकेंगे।
-अगले पांच साल में रेलवे पूरी तरह से कागजरहित, कंप्यूटरीकृत होगा।
-ए-1 और ए श्रेणी के सभी स्टेशनों और चुनिंदा गाड़ियों में वाई-फाई सेवाएं।
-यात्रियों के लिए मोबाइल आधारित वेक-अप कॉल और गंतव्य पर पहुंचने की मोबाइल आधारित सूचना।
-प्रसिद्ध ब्रांड के रेडी-टू-ईट भोजन की व्यवस्था शुरू करना।
-ईमेल, एसएमएस और स्मार्ट फोन के जरिये रेलगाड़ियों में स्थानीय व्यंजन मुहैया कराने के लिए बड़े स्टेशनों पर फूड कोर्ट स्थापित करना।
-टूटी हुई पटरियों और वेल्डिंग की विफलताओं का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक ब्रोकन रेल डिटेक्शन :यूबीआरडी: प्रणाली।
-सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल में 4000 महिलाओं सहित 11000 सुरक्षाकर्मियों की भर्ती।
-सभी प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भिन्न रूप से सक्षम व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैटरी चालित कार।
-पार्किंग और प्लेटफॉर्म के लिए कांबो टिकट जारी करने का प्रस्ताव। रेलवे विश्रामालयों की ई-बुकिंग।
-18 नयी लाइनों के लिए सर्वेक्षण।
-पांच नयी जनसाधारण गाड़ियां, 5 प्रीमियम, 6 एसी और 27 नयी एक्सप्रेस गाड़ियां शुरू की जाएंगी। 19. आठ नयी यात्री गाड़ियां, 5 डेमू सेवाएं तथा 2 मेमू सेवाएं शुरू की जाएंगी और 11 गाड़ियों का विस्तार किया जाएगा।
-चालू परियोजनाओं की स्थिति ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
-25 लाख रुपये या उससे अधिक की खरीद के लिए ई-खरीद अनिवार्य होगी।
-अगले दो महीने में माल डिब्बों की मांग ऑनलाइन शुरू कर दी जाएगी।
-नमक की ढुलाई के लिए जंगरोधी मालडिब्बों की शुरूआत।
-दो साल के अंदर मुंबई के लिए अतिरिक्त 864 अत्याधुनिक ईएमयू उपलब्ध कराना।
-नेशनल डेयरी बोर्ड और अमूल के साथ मिलकर विशेष दूध टैंकर गाड़ियों का प्रावधान।
-दूरदराज के रेल कर्मचारियों के बच्चों को रेलटेल ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) नेटवर्क के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना।
-रेलवे भूमि की जीआईएस मैपिंग और डिजिटलीकरण।
-कर्मचारी हित निधि में प्रति व्यक्ति अंशदान 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये करना।
-वातानुकूलित रेल इंजन केबिनों की व्यवस्था के लिए अध्ययन।
-स्वामी विवेकानंद के जीवन और सेवाओं को दर्शाने वाली विशेष गाड़ी चलाना।
-रेलवे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आंतरिक राजस्व स्रोत और सरकारी वित्तपोषण अपर्याप्त होने के चलते रेल सेक्टर में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से अनुमति ली जाएगी।

जनसाधारण ट्रेनें---
1. अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस वाया सूरत
2. जयनगर-मुंबई जनसाधारण एक्सप्रेस
3. मुंबई-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस
4. सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस वाया मोतिहारी
5. सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस
प्रीमियम ट्रेनें---
1. मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली प्रीमियम एसी एक्सप्रेस
2. शालीमार-चेन्नै प्रीमियम एसी एक्सप्रेस
3. सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन प्रीमियम एसी एक्सप्रेस
4. जयपुर-मदुरै प्रीमियम एक्सप्रेस
5. कामाख्या-बेंगलुरु प्रीमियम एक्सप्रेस
एसी एक्सप्रेस ट्रेनें---
1. विजयवाडा़-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस (डेली)
2. लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ (वीकली)
3. नागपुर-अमृतसर (वीकली)
4. नहरलगुन-नई दिल्ली (वीकली)
5. नागपुर-पुणे (वीकली)
6. निजामुद्दीन-पुणे (वीकली)
एक्सप्रेस ट्रेनें---
1. अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (वीकली) वाया वाराणसी
2. अहमदाबाद-चेन्नै एक्सप्रेस (वीक में दो दिन) वाया वसाई रोड
3. बेंगलुरु-मंगलौर एक्सप्रेस (डेली)
4. बेंगलुरु-शिमोगा एक्सप्रेस (वीक में दो दिन)
5. बांद्रा-जयपुर एक्सप्रेस (वीकली) वाया नगड़ा, कोटा
6. बीदर-मुंबई एक्सप्रेस (वीकली)
7. छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस (वीक में तीन दिन) वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी
8. फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (वीक में छह दिन)
9. गुवाहाटी-नहरलगुन इंटरसिटी एक्सप्रेस (डेली)
10. गुवाहाटी-मुर्कोंगसेलेक इंटरसिटी एक्सप्रेस (डेली)
11. गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (वीकली)
12. हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस (वीकली) वाया नागपुर
13. हजूर साहब नांदेड़-बीकानेर एक्सप्रेस (वीकली)
14. इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वीकली)
15. कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस (वीकली) वाया दरभंगा
16. कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (वीक में दो दिन)
17. लोकमान्य तिलक टर्मिनल-आजमगढ़ एक्सप्रेस (वीकली)
18. मुंबई-काजीपेठ एक्सप्रेस (वीकली) वाया बल्लारशाह
19. मुंबई-पालिटाना एक्सप्रेस (वीकली)
20. नई दिल्ली-बटिंडा शताब्दी एक्सप्रेस (वीक में दो दिन)
21. नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस (डेली)
22. पारादीप-हावड़ा एक्सप्रेस (वीकली)
23. पारादीप-विशाखापतनम एक्सप्रेस (वीकली)
24. राजकोट-रेवा एक्सप्रेस (वीकली)
25. रामनगर-आगरा एक्सप्रेस (वीकली)
26. टाटानगर-बैयप्पनहली (बेंगलुरु) एक्सप्रेस (वीकली)
27. विशाखापतनम-चेन्नै एक्सप्रेस (वीकली)
पैसेंजर ट्रेनें---
1. बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर (डेली)
2. धारवाड़-डंडेली पैसेंजर (डेली) वाया अलनावर
3. गोरखपुर-नौतनवा पैसेंजर (डेली)
4. गुवाहाटी-मेंदीपाथर पैसेंजर (डेली)
5. हटिया-राउरकेला पैसेंजर
6. बाइंदूर-कासरगोड पैसेंजर (डेली)
7. रंगपाड़ा नॉर्थ-रंगिया पैसेंजर (डेली)
8. यशवंतपुर-तुमकुर पैसेंजर (डेली)
मेमू सेवाएं---
1. बेंगलुरु-रामनगरम (हफ्ते में 6 दिन)
2. पलवल-दिल्ली-अलीगढ़
डेमू सेवाएं---
1. बेंगलुरु-नीलमंगला (डेली)
2. छपरा-मंडुआडीह (हफ्ते में 6 दिन) वाया बलिया
3. बारामूला-बनिहाल (डेली)
4. संबलपुर-राउरकेला (हफ्ते में 6 दिन)
5. यशवंतपुर-होसुर (हफ्ते में 6 दिन)
पहले से चल रही ट्रेनों का विस्तार---
1. 22409/22410 आनंद विहार-सासाराम गरीब रथ एक्सप्रेस गया तक
2. 12455/12456 दिल्ली सराय रोहिल्ला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस बीकानेर तक
3. 15231/15232 गोंदिया-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बरौनी तक
4. 12001/12002 नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज तक
5. 54602 लुधियाना-हिसा पैसेंजर सादुलपुर तक
6. 55007/55008 सोनपुर-कप्तानगंज पैसेंजर गोरखपुर तक
7. 55072/55073 गोरखपुर-थावे पैसेंजर सीवान तक
8. 63237/63238 बक्सर-मुगलसराय मेमू वाराणसी तक
9. 63208/63211 झाझा-पटना मेमू जसीडीह तक
10. 64221/64222 लखनऊ-हरदोई मेमू शाहजहांपुर तक
11. 68002/68007 हावड़ा-बेल्दा मेमू जलेश्वर तक


रेल बजट में बिहार को मिला 7 नये रेलगाड़ियों की सौगात

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को पेश किये अपने रेल बजट सबसे ज्यादा तव्वजो सुरक्षा, सुविधा और रेल की वितिय घाटों को दिया। गौड़ा ने अपने बजट भाषण में कहा कि रेल की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निवेश की जरूरत है। किराये की नीतियां नहीं बदली गई तो घाटा बढ़ता जाएगा। किराया बढ़ाये जाने से 8 हजार करोड़ रुपए का फायदा होगा। वहीं इस रेल बजट में बिहार को जहां 7 नयी ट्रेनों की सौगात मिली है, वहीं 6 ट्रेनों का विस्तार किया गया है।
बिहार को मिलने वाली नयी ट्रेनें---
अहमदाबाद-दरभंगा, जनसाधारण एक्सप्रेस वाया सूरत
सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस वाया मोतीहारी
सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया वाराणसी
छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) वाया बिलया, गाजीपुर, वाराणसी
कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया दरभंगा
छपरा-मंडुआडिह (सप्ताह में 6 दिन) वाया बिलया
मौजूदा गाड़ियों के चालन का विस्तार---
22409/22410 गया तक आनंद विहार-सासाराम गरीब रथ एक्सप्रेस
15231/15232 बरौनी तक गोंदिया-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
55007/55008 गोरखपुर तक सोनपुर-कप्तानगंज पैसजर
55072/55073 सीवान तक गोरखपुर-थावे पैसजर
63237/63238 वाराणसी तक बक्सर-मुगलसराय मेमू
63208/63211 जसीडीह तक झाझा-पटना मेमू


पर्यटन और तीर्थाटन भी कराएगी भारतीय रेल---
अगर आपके मन में सैलानी बसता है या अर्सा हो गया अपने धर्म के तमाम स्थलों को एक साथ देखने की लालसा पाले हुए, तो बस अब अपने सूटकेस तैयार कर लीजिये, क्योंकि भारतीय रेल ने अब आपके मन की मुराद पूरी करने का इंतजाम कर दिया है। सैलानियों और विभिन्न धर्मों के तीर्थ यात्रियों के मन की मुराद पूरी करते हुए मोदी सरकार की रेल विभिन्न धर्म स्थलों और पर्यटन स्थलों को जोडने वाले सर्किट बनाएगी। रेल मंत्री सदानंद गौडा ने आज पेश रेल बजट में इस तरह के सर्किट कायम करने की घोषणा की। मां दुर्गा के विभिन्न स्थलों को जोड़ने देवी सर्किट, देश के 12ज्योतिलिगों का दर्शन कराने वाला ज्योतिलिंग सर्किट, विभिन्न ईसाई धर्म स्थलों तक ले जाने वाला क्रिश्चन सर्किट, मुस्लिम, सूफी सर्किट सिख सर्किट, बोध सर्किट, प्रसिद्ध मंदिर सर्किट जैसे रूटों की पहचान की गई है। नए बजट में इन सर्किटों के लिए विशेष पैकेज गाडियां चलाने का प्रस्ताव किया गया। इस क्षेत्र में निजी भागीदारी को भी बढावा दिया जाएगा। तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए कम दूरी की कुछ गाडियां शुरू करने का भी प्रस्ताव है। पयर्टन के लिए जो सर्किट तय किए गए हैं, वे इस प्रकार हैं...पूर्वोत्तर राज्यों में इको टूरिज्म और शैक्षिक पर्यटन। र्नाटक और महाराष्ट्र के तीर्थ स्थलों के लिए पर्यटन स्थलों को शामिल करते हुए बगलकोट, बीजापुर और सोलापुर के रास्ते गदग से पंढरपुर तक पर्यटन ट्रेन। बेंगलरू, चेन्नई, अयोध्या और वाराणसी जैसे तीर्थ तथा पर्यटन स्थलों तक जाने वाली पर्यटन ट्रेन, जो रामेशवरम से चलेगी।.स्वामी विवेकानंद के जीवन और सेवाओं को दर्शान वाली विशेष रेल।

भाषण समाप्त कर सदानंद ने छुए आडवाणी के पैर---
रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने भाषण समाप्त करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैर छुए। रेल बजट समाप्त करने के साथ सदस्य बधाई देने के लिए गौड़ा की ओर बढ़ने लगे। गौड़ा ने कई सदस्यों की बधाई लेने के बाद मुस्कराते हुए आडवाणी के पैर छुए। आडवाणी ने उनकी पीठ थपथपाई। पार्टी के वरिष्ठ मुरली मनोहर जोशी अपनी सीट से उठकर गौड़ा के पास गए और बधाई दी। खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने भी रेल मंत्री की ओर बधाई देने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन वह सदस्यों की भीड़ बढ़ने के कारण इस पर ध्यान नहीं दे पाए।

साल भर बढ़ता रहेगा रेल किराया---
मोदी सरकार ने अपने पहले रेल बजट में भले ही रेल किराये में और बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन यूपीए सरकार के फैसले को जारी रखते हुए सरकार ने साल भर रेल किराया बढ़ते रहने का रास्ता साफ कर दिया है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने ऐलान किया है कि तेल की कीमतों के मुताबिक रेल किराया तय होगा। इस फैसले का अंजाम यह होगा कि जैसे ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ेंगीं, उसी हिसाब से किराया भी बढ़ेगा। यहां आपको बता दें कि डीजल के दाम पर से कंट्रोल खत्म करने के यूपीए सरकार के फैसले को जारी रख कर मोदी सरकार ने भी समय-समय पर रेल किराया बढ़ते रहने का विकल्प खुला रखा है। इस नीति के तहत डीजल के दाम उस वक्त तक हर महीने बढ़ते रहेंगे, जबतक इंटरनैशनल लेवल पर डीजल की कीमतों और देश में डीजल की कीमत बराबर नहीं हो जाती।

बड़ी लाभदायक है मेहंदी / MEHANDI


-शीतांशु कुमार सहाय / SHEETANSHU KUMAR SAHAY
1. मेहंदी के पत्‍तों में ऐसे तत्‍व पाये जाते हैं, जिनसे खाघ पदार्थों को दूषित करने वाले कीटाणु नष्‍ट हो जाते हैं, इसलिये हाथों में मेहंदी लगाने से कुप्रभावयुक्‍त शक्‍ति भोज्‍य पदार्थों पर अपना कोई प्रभाव नहीं डालती है। मेहंदी के चिकित्‍सीय उपयोग
2. उच्‍च रक्‍तचाप के रोगियों के त्‍लवों तथा हथेलियों पर मेहंदी का लेप समय समय पर लगाना लाभप्रद होता है। इससे अनिद्रा दूर हो कर रक्‍तचाप सामान्‍य होने लगता है।
3. ताजा हरी पत्‍तियों को पानी के साथ पीस कर लेप करने से अधिक लाभ होता है। इससे गर्मी की जलन से आराम मिलता है। तलवों पर लेप करने से नकसीर बंद हो जाती है।
4. मेहंदी के फूल उत्‍तेजक, हृदय को बल देने वाले होते हैं। इसका काढ़ा हृदय को संरक्षण करने तथा नींद लाने के लिये दिया जाता है।
5. मेहंदी के बीजों का उपयोग बुखार एवं मानसिक रोग में किया जाता है। खूनी दस्‍त में बीजों का उपचार है।
6. मेहंदी की छाल का प्रयोग पीलिया, बढे़ हुए जिगर और तिल्‍ली, पथरी, जलन, कुष्‍ठ और चर्म रोगों में किया जाता है।
7. मेहंदी के पत्‍ते सिरदर्द, खांसी, जुकाम, खुजली, कुष्‍ठ रोग, नेत्र, तिल्‍ली तथा मासिक धर्म संबन्‍धी रोग में लाभकारी होते हैं।
8. मेहंदी के चूर्ण में जरा सा नींबू का रस मिला कर हाथों एवं पैरों के नाखूनों पर इसका लेप करने से नाखूनों का खुरदरापन समाप्‍त हो कर उन में चमक आती है। पैरों में जलन तथा एडि़यों के फटने पर यह लेप लाभप्रद है।
9. जली हुई या छाले पड़ी हुई जगह पर मेहंदी का चूर्ण शहद में लिा कर लगा देने से तत्‍काल राहत मिलती है।
10. मुंह के छालों तथा गले की सूजन में मेहंदी पत्‍तों के काढ़े से कुल्‍ला करने से लाभ होता है। मेहंदी के पत्‍तों के स्‍वरस के साथ मिश्री मिला कर सेवन करने से पेशाब साफ आता है।

बुधवार, 2 जुलाई 2014

महालक्ष्म्यष्टकम् / Mahālakṣmyaṣṭakam

(देवराज इंद्र ने देवी महालक्ष्मी की स्तुति की। वह स्तोत्र 'महालक्ष्म्यष्टकं' जन कल्याण के लिए विख्यात हुआ। महालक्ष्मी की दृष्टि मात्र पड़ जाने से व्यक्ति श्री युक्त हो जाता है। प्रत्येक को इस स्तोत्र का पाठ अवश्य करके प्रसन्नता प्राप्त करनी चाहिए।)

महालक्ष्म्यष्टकम्

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 1।।
नमस्ते गरूडारूढे कोलासुरभयंकरि।
सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 2।।
सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 3।।
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 4।।
आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।
योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 5।।
स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।
महापापहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 6।।
पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणि‍।
परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 7।।
श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।
जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते।। 8।।
महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं यः पठेद्भक्तिमान्नरः।
सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।। 9।।
एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।
द्विकालं यः पठेन्नित्यं धनधान्यसमन्वितः।। 10।।
त्रिकालं यः पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।
महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।। 11।।
|| इति इन्द्रकृतं महालक्ष्म्यष्टकं सम्पूर्णम् ||

यों करें शिव के रुद्रावतार भगवान हनुमान की पूजा / Thus the Worship of Shiva Rudrawatar Lord Hanuman

हनुमान जी के भक्तों के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से हनुमान जी की पूजा बिना त्रुटि के होती है और इच्छित मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। सबसे पहली बात साधक को यह ध्यान रखनी चाहिए कि तन और मन की पवित्रता बनी रहे। साधना काल में एक चीज बेहद अनिवार्य है। यह है बह्मचर्य का पालन। जैसा कि विदित है कि स्वयं हनुमान जी ब्रह्मचारी रहे, इसलिए साधक का भी पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए। सिंदूर तिल के तेल में मिलाकर चढ़ाएं। सिंदूर के अलावा घिसा हुआ लाल चंदन केसर के साथ लगाना चाहिए। हनुमान जी को कमल, गेंदे और सूर्यमुखी के फूल अर्पित करने चाहिए। ये फूल लाल या पीलें हों तो अति उत्तम। 
अगर आप दिन के समय पूजा कर रहे हैं, तो नारियल का गोला, गुड़, रोटी का चूरमा, लड्डू या फिर मोटा रोट चढ़ाना चाहिए। रात के समय केला, आम या अमरूद का फल चढ़ाना चाहिए। पूजा करते समय हनुमान की की तस्वीर या प्रतिमा के नेत्रों की ओर देखते हुए मंत्र जाप करना चाहिए। साधना के समय हनुमान जी के रूप का ध्यान मन में करें। ध्यान इस तरह लगाएं कि नेत्र बंद कर लेने के बाद भी हनुमान का विग्रह ही नजर आए। हनुमान जी की भक्ति के लिए मंगलवार को श्रेष्ठ दिन माना गया है। हालांकि शनिवार को भी पूजा-उपासना की जा सकती है। हनुमान जी की पूजा के लिए लाई गई सामग्री शुद्ध एवं बिना काम में ली हुई होनी चाहिए। सामग्री भले ही ज्यादा ना हो, लेकिन जो भी अर्पित करें वह शुद्ध और ताजा हो।