शनिवार, 11 अप्रैल 2020

इस स्थिति में लहसुन खाना अत्यन्त हानिकारक होता है Eating Garlic is Very HarmfulIn in This Situation

 -शीतांशु कुमार सहाय 
         लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। मनुष्य को स्वस्थ रखने में कई स्थितियों में लहसुन वरदान साबित होता है। इसलिए लोग लहसुन का कुछ ज़्यादा ही उपयोग कर लेते हैं। मांसाहारी लोग तो इस का जमकर उपयोग करते हैं। शाकाहारी लोग भी लहसुन खाने में पीछे नहीं रहते। पर कई ऐसी स्थितियाँ हैं जब लहसुन वरदान के बदले अभिशाप बन जाता है। मैं ऐसी कुछ प्रमुख स्थितियों के बारे में बता रहा हूँ जब लहसुन खाना अत्यन्त हानिकारक होता है। आप यह भी जानेंगे कि लहसुन खाने के बाद क्या न खाएँ। इस पूरी जानकारी को पढ़ें और इस का पालन करें तो आप ज़्यादा स्वस्थ रहेंगे, इस में कोई शक नहीं।

लहसुन का वीडियो नीचे के लिंक पर क्लिक कर देखें :

  • होम्योपैथिक दवा लेनेवालों को लहसुन नहीं खाना चाहिये। इस से दवा का असर नहीं होता है।
  • अगर आप को एसिडिटी की परेशानी है तो लहसुन के सेवन से बचें; क्योंकि इस से एसिडिटी बढ़ सकती है।
  • हार्टबर्न से पीड़ित हैं तो लहसुन ग्रहण न करें।
  • पेट का अल्सर है या आँत की कोई बीमारी है तो लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिये। 
  • इसी तरह अतिसार यानी डायरिया हो रहा है तो लहसुन का सेवन तुरन्त बन्द कर देना चाहिये। लहसुन इस समस्या को बढ़ा सकता है।
  • जिन के पसीने में गन्ध है, वैसे लोग लहसुन न खाएँ।  
  • अगर एनीमिया के मरीज हैं तो आप के लिए लहसुन का सेवन हानिकारक हो सकता है। शरीर में खून की कमी को ही एनीमिया रोग कहते हैं। इस स्थिति में लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन में कमी का कारण बन सकता है, जिसे हीमोलाइटिक एनीमिया भी कहते हैं।
  • अगर आप को निम्न रक्तचाप यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो लहसुन का सेवन करने से बचें। यह रक्तचाप को और कम कर सकता है। इस के विपरीत हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का प्रयोग करना रक्तचाप को कम करने में मददगार होगा।
  • गर्भवती महिलाएँ लहसुन खाने से परहेज करें। गर्भास्था में लहसुन खाना काफ़ी ख़तरनाक साबित हो सकता है। लहसुन की गर्म प्रकृति होने के कारण यह गर्भस्थ शिशु के लिए ज़्यादा हानिकारक हो सकता है, इसलिए इस से बचें।
  • अगर आप किसी तरह का ऑपरेशन या सर्जरी करवाने वाले हैं, तो लहसुन का प्रयोग समस्या का कारण बन सकता है। यह खून को पतला करता है और इस स्थिति में सर्जरी के वक्त ब्लीडिंग अधिक हो सकती है।
  • जिन को पेट से जुड़ी कोई परेशानी है, तो वो कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचें।
  • अगर आप खून को पतला करने की कोई दवाई ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन न करें।
  • जिन को माइग्रेन की समस्या है, वे लहसुन का सेवन न करें; क्योंकि इस की गन्ध से समस्या और बढ़ सकती है।
  • लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए जिन्हें ज़्यादा पसीना आता है, वे लहसुन को आहार में शामिल न करें।
         अब जानिये कि लहसुन खाने के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिये-
        लहसुन खाने के बाद दूध या दूध से बनी खाद्य सामग्रियों को नहीं खानी चाहिये। अगर आप ने ऐसा किया, तो बुखार या त्वचा से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। साथ ही गन्ना या गन्ने से बनी चीजें, चीनी, गुड़ आदि खाने से भी बचें, ये पेट के फूलने की समस्या का कारण बन सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: